RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:जलभरी से सिन्हा में शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठात्मक महायज्ञ का शुभारंभ ।

बड़हरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)03 फ़रवरी।बड़हरा प्रखंड के सिन्हा बाजार स्थित शिव परिवार, काली जी, संकटमोचन मंदिर के जिर्णोद्धार कर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सोमवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। हजारों की संख्या में महिला-पुरुष व बच्चे पीला वस्त्र धारण कर सिर पर कलश लेकर हाथी घोड़ा बैंड बाजा के साथ यज्ञ स्थल से सिन्हा यज्ञशाला के पीठाधीश्वर सह यज्ञाधीश स्वामी सच्चिदानंद महाराज के सानिध्य में यात्रा निकाली गई। यात्रा मंदिर परिसर से होते हुए लक्ष्मीपुर गांव पार कर बक्सर कोईलवर तटबंध के रास्ते सिन्हा गांव से पश्चिम सड़क मार्ग से गंगा नदी घाट श्रद्धालु पहुचें। नदी में स्नान कर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश में जलभर कर यज्ञ स्थल पर पहुंचें। कलश यात्रा में जय शिव शंकर, जय मां काली का जयघोष हो रहा था। वहीं पैदल चल रही महिलाओं ने माता रानी के भजन गाते हुए चल रही थी। प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ 6 दिवसीय हो रहा है। 2 फरवरी को कलश यात्रा, 3-4 को जलाधिवास, पुष्पाधिवास, अन्नाधिवास व फलाधिवास, 5 को नगर भ्रमण,6 को रुद्राभिषेक के साथ प्राण प्रतिष्ठा व भंडारा का आयोजन हो रहा है। 3 से 7 फरवरी 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से बनारस से आये स्वामी महेंद्र स्वरुप जी महाराज व घांघर मठिया के महंथ स्वामी बैकुंठनाथ स्वामी महाराज प्रवचन करेंगें। यज्ञ में आये सभी सांधु-संतो व श्रद्धालुओ को रहने-खाने सहित सभी समुचित व्यवस्था यज्ञ कमिटी के द्वारा की गई है।

Related posts

राजस्थान:बैंक ऑफ बड़ौदा तथा बैंक ऑफ महाराष्ट्र के साथ एमओयू।

rktvnews

देहरादून: मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्मित ग्रामीण मोटर मार्गों के अनुरक्षण कार्यों से सम्बंधित बैठक संपन्न।

rktvnews

रायपुर : धान खरीदी की आरंभिक तैयारियों के लिए मंत्री मंडलीय उप समिति की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीरांगना रानी अवंती बाई की जयंती पर दी श्रद्धांजलि।

rktvnews

भोजपुर:अभियुक्त व वारंटी गए जेल।

rktvnews

उज्जैन:श्रावण-भादौ मास में आयोजित होने वाली श्री महाकालेश्वर सांस्कृतिक संध्या के अंतर्गत एकल कथक व समूह कथक नृत्य की हुई प्रस्तुतियां।

rktvnews

Leave a Comment