RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

सारण:फर्जी आईएएस बनकर जिलाधिकारी से मिलने पहुँचा युवक,हुआ गिरफ्तार,प्राथमिकी दर्ज।

RKTV NEWS/छपरा(सारण)02 फरवरी।आज लगभग 3 बजे अपराह्न समाहरणालय में एक व्यक्ति वहाँ प्रतिनियुक्त आदेशपाल से अपना नाम रीतेश कुमार, पिता कृष्णा पंडित, ग्राम -बसाढ़ी, थाना-छपरा मुफस्सिल बताते हुए बोला कि वह वर्तमान में मेरठ में आईएएस के पद पर पदस्थापित है तथा उसे जिलाधिकारी से मिलना है। उक्त फर्जी आईएस को जिलाधिकारी से मिलने हेतु कार्यालय प्रकोष्ठ के अंदर भेजा गया। जिलाधिकारी द्वारा जब उससे पहचान पत्र की मांग की गयी तो उसके द्वारा अनभिज्ञता जाहिर की गयी। तत्पश्चात् पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि वह आईएएस या अन्य कोई सरकारी पद पर पदस्थापित नहीं है। वह अपना धौंस दिखाने के लिए आईएएस ऑफिसर बनकर जगह-जगह सरकारी कार्यालयों में जाकर अधिकारियों से मिलता हैं तथा इसके एवज में किसी व्यक्ति का काम हो जाता है तो संबंधित से मोटी रकम वसूल लेता हैं। जिला प्रशासन ने बताया कि उक्त युवक द्वारा फर्जी आईएएस बनकर लोगों से राशि वसूलने का कार्य किया जाता है, जो एक अपराध है। जिलाधिकारी के निदेश पर उक्त व्यक्ति के विरूद्ध टाउन थाना में प्राथमिकी दर्ज करते हुये गिरफ्तार किया गया है।

Related posts

मध्यप्रदेश:राज्य सरकार वंचित वर्ग के प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

पीयूष गोयल ने वस्त्र क्षेत्र के लाभार्थियों से वोकल फॉर लोकल पर जोर देने और स्थानीय उत्पाद को वैश्विक स्तर पर ले जाने का आग्रह किया।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:अभ्यर्थिता वापसी के अंतिम दिन कुल 05 अभ्यर्थियों ने नाम लिया वापस,जिला के सभी 12 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 95 अभ्यर्थी मैदान में।

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री ने रन फॉर जीरो हंगर‘ थीम पर आयोजित वेदांता पिंकसिटी हॉफ मैराथन का किया फ्लैग ऑफ।

rktvnews

इंदौर:जनसुनवाई में दिखी प्रशासनिक संवेदनशीलता, कलेक्टर शिवम वर्मा ने आमजन की समस्याएँ सुनकर किया त्वरित निराकरण।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने अपने आवास में नवजात बछिया का नाम ‘दीपज्योति’ रखा।

rktvnews

Leave a Comment