RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका नगरपालिका (आम) चुनाव- 2026 को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।

RKTV NEWS/दुमका ( झारखंड)31 जनवरी।दुमका नगरपालिका (आम) चुनाव, 2026 को पारदर्शी एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दुमका नगर परिषद के व्यय प्रेक्षक कुन्दन कुमार सिंह एवं बासुकीनाथ नगर पंचायत के व्यय प्रेक्षक आत्म चैतन्य चौधरी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहायक व्यय प्रेक्षक, वीडियो सर्विलांस टीम, वीवीटी, अकाउंटिंग टीम, उड़नदस्ता (एफएसटी) एवं स्टेटिक सर्विलांस टीम के सदस्य शामिल हुए। इस दौरान उपस्थित सभी टीमों को उनके दायित्वों एवं कार्यों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई तथा निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
व्यय प्रेक्षक ने कहा कि चुनाव के दौरान धनबल के दुरुपयोग एवं मतदाताओं को प्रलोभन देने की आशंका रहती है। ऐसे में सभी निगरानी एवं जांच टीमों की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य करते हुए निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव कराना हम सभी का सामूहिक दायित्व है।
उप विकास आयुक्त ने कहा कि जांच एवं निगरानी के दौरान आम नागरिकों को अनावश्यक परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने चुनावी सभाओं एवं गतिविधियों के दौरान उड़नदस्ता टीम को विशेष रूप से सजग रहने का निर्देश दिया। साथ ही, किसी भी प्रकार की शिकायत प्राप्त होने पर स्टेटिक सर्विलांस टीम को तत्काल और प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Related posts

भोजपुर: मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों के तहत विभिन्न स्थानों पर आंगनवाड़ी सेविकाओं द्वारा किया गया जागरूकता कार्यक्रम।

rktvnews

भोजपुर:पूर्व मांगों को लेकर छात्र जनता दल यूनाईटेड ने मनाया काला दिन।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने गुरु के घर पहुँच कर लिया आशीर्वाद।

rktvnews

स्वदेशी जलवायु पूर्वानुमान प्रणाली।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री ने की बड़ी घोषणा, छत्तीसगढ़ से ओलंपिक में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को मिलेगा 21 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि।

rktvnews

आलीराजपुर जिले के उमराली में 16 दिसंबर को आयोजित होगा नि:शुल्क मेगा हेल्थ कैम्प।

rktvnews

Leave a Comment