RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं सुनी, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित, कई आवेदनों का हुआ ऑन द स्पॉट समाधान।

RKTV NEWS/जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम)30 जनवरी।समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने विभिन्न प्रखंड एवं शहरी क्षेत्र से आए 40 से अधिक नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना। इस दौरान भू-विवाद, अवैध कब्जा एवं धमकी, बच्चा के नामांकन, दुकान आवंटन, राशन कार्ड, चिकित्सकीय इलाज, मंइयां सम्मान योजना का लाभ, झारखंड आंदोलनकारियों द्वारा पेंशन की मांग, आर्म्स लाइसेंस समेत जनहित से जुड़ी अन्य समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन समर्पित किए गए।
उपायुक्त द्वारा सभी नागरिकों की समस्याओं को क्रमवार सुनते हुए प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों एवं पदाधिकारियों को अग्रसारित कर स्पष्ट निर्देश दिया गया कि प्रत्येक आवेदन पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें । कई आवेदनों का ऑन द स्पॉट समाधान भी किया गया। सभी विभागीय पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि जन शिकायत निवारण दिवस में प्राप्त आवेदनों का निष्पादन प्राथमिकता से करेंगे। विभागीय समीक्षा के क्रम में जनशिकायत में प्राप्त आवेदनों की भी समीक्षा नियमित की जा रही है ताकि जनसमस्याओं का समाधान त्वरित रूप से किया जा सके।

Related posts

चतरा:उपायुक्त ने अधिकारियों के साथ किया लक्ष्मणपुर भेड़ी फॉर्म डैम का निरीक्षण।

rktvnews

15 जून को महागठबंधन द्वारा धरना-प्रदर्शन को लेकर आरा नगर एवं आरा मु० की बैठक आयोजित की गई!

rktvnews

प्रधानमंत्री ने वाल्मीकि जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

मोतिहारी:पंचायत स्तरीय बाल संरक्षण समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

कवि पं रामचंद्र भारद्वाज की जयंती पर साहित्य सम्मेलन में आयोजित हुआ कवि-सम्मेलन।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने ईस्टर की पूर्व संध्या पर लोगों को शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

Leave a Comment