RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा:जनसुनवाई में उपायुक्त ने आमजनों की समस्याओं को गंभीरता से सुना।

शिकायतों के त्वरित निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारियों को दिए सख्त निर्देश।

RKTV NEWS/गढ़वा(झारखंड )30 जनवरी।उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी दिनेश यादव की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं गांवों से आए फरियादियों की समस्याओं को उपायुक्त द्वारा एक-एक कर गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा उनके त्वरित और प्रभावी समाधान हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
आज की जनसुनवाई में राशन, पेंशन, भूमि विवाद, अवैध कब्जा, आवास, मुआवजा, सरकारी योजनाओं का लाभ, अतिक्रमण, रोजगार सृजन, बकाया मजदूरी भुगतान सहित विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित हुए। उपायुक्त श्री यादव ने सभी आवेदनों पर संज्ञान लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को यथाशीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
जनसुनवाई के दौरान विशुनपुर ग्राम से आए विकास कुमार ने उपायुक्त को अवगत कराया कि उनके आधार कार्ड में जन्मतिथि त्रुटिपूर्ण अंकित है, जबकि मैट्रिक प्रमाण-पत्र में जन्मतिथि सही है। उन्होंने प्रमाण-पत्र के आधार पर आधार कार्ड में सुधार कराने का अनुरोध किया, जिस पर उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया।
वहीं विशुनपुरा प्रखंड के ग्राम दर्जीया से आए संजय शुक्ल ने अपनी निजी रैयती भूमि पर बिना सहमति सड़क निर्माण किए जाने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पूर्व में आपत्ति दर्ज कराई गई, किंतु अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे उन्हें आर्थिक क्षति हो रही है। उपायुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
गढ़वा प्रखंड के ग्राम रंका से आए मनोज कुमार निराला ने भारत पेट्रोलियम पंप खोलने हेतु एनओसी से संबंधित आवेदन लंबित रहने की जानकारी दी। इस पर उपायुक्त ने जिला आपूर्ति कार्यालय को आवेदन की शीघ्र जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
इसी क्रम में बबिता कुमारी ने शिक्षा विभाग की लंबित भर्ती प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण करने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि उनका नाम मेरिट सूची में है तथा वे 10 वर्षों से अधिक समय से विभिन्न विद्यालयों में कार्य करने का अनुभव रखती हैं। बहाली में विलंब के कारण योग्य अभ्यर्थियों को मानसिक, आर्थिक एवं सामाजिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उपायुक्त ने संबंधित विभाग को मामले की समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
जनसुनवाई में इस प्रकार बारी-बारी से उपस्थित नागरिकों ने अपनी समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखीं। आमजनों से प्राप्त शिकायतों के समाधान हेतु उपायुक्त श्री यादव ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वाराणसी में 72वें राष्ट्रीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन किया।

rktvnews

भोजपुर के तीन कलाकारों को मिला बिहार कला पुरस्कार।

rktvnews

समुद्री डकैती विरोधी अभियानों के लिए आईएनएस शारदा को ऑन द स्पॉट यूनिट प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।

rktvnews

कोरबा : छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन-2023 निर्वाचन ड्यूटी के दौरान आपातकालीन चिकित्सा की दी गई जानकारी निर्वाचन कार्य में नियोजित अधिकारियों-कर्मचारियों को मिलेगी निःशुल्क चिकित्सा सुविधा

rktvnews

मध्यप्रदेश:मतगणना केन्द्र में केलकुलेटर ले जाना प्रतिबंधित रहेगा,केवल पासधारक ही प्रवेश कर सकेंगे मतगणना केन्द्र में।

rktvnews

गोण्डा के देहदानी कवि सुधीर श्रीवास्तव को “विद्या वाचस्पति विशेष मानद स्मृति” एवं “काव्य रस साधक” सम्मान।

rktvnews

Leave a Comment