RK TV News
खबरें
Breaking News

मुजफ्फरपुर:समाजवादी नेता स्व. जॉर्ज फर्नांडिस की पुण्यतिथि पर सिटी पार्क में श्रद्धांजलि कार्यक्रम।

अधिकारियों व गणमान्य व्यक्तियों ने किया नमन।

RKTV NEWS/मुजफ्फरपुर(बिहार )29 जनवरी।
महान समाजवादी एवं भूतपूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. जॉर्ज फर्नांडिस की पुण्यतिथि के अवसर पर गुरुवार को शहर के सिटी पार्क स्थित उनकी आदमकद प्रतिमा के समक्ष श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने स्व. जॉर्ज फर्नांडिस की आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके योगदान का स्मरण किया । मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि मुजफ्फरपुर स्व. जॉर्ज फर्नांडिस की कर्मभूमि रही है। उन्होंने अपना पूरा जीवन “सादा जीवन और उच्च विचार” के सिद्धांतों पर चलते हुए देश को नई दिशा दी। उनके आदर्श, मूल्य और संघर्षशील व्यक्तित्व आज भी समाज के लिए अनुकरणीय तथा प्रेरणा का श्रोत हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि स्व. जॉर्ज फर्नांडिस ने हमेशा कमजोर, वंचित एवं शोषित वर्गों की आवाज बुलंद की।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में नगर आयुक्त ऋतुराज प्रताप सिंह, अपर समाहर्ता राजस्व कुमार प्रशांत, अपर समाहर्ता आपदा शैलेश कुमार चौधरी, अपर समाहर्ता लोक शिकायत धनंजय कुमार, वरीय कोषागार पदाधिकारी विनोद कुमार तिवारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी सत्यप्रिय कुमार सहित कई अन्य अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर स्व. जॉर्ज फर्नांडिस के प्रति अपनी श्रद्धा निवेदित की।

Related posts

दरभंगा:5 दिवसीय मशरूम उत्पादन हेतु अत्याधुनिक तकनीक पर आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

गढ़वा: 10 सितंबर को अनुमंडल मुख्यालयों में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का होगा आयोजन: एसपी

rktvnews

जयपुर: शहीदी दिवस पर सरबत खालसा सिख सेवा संस्थान ने किया रक्तदान शिविर आयोजित।

rktvnews

भोजपुर जिला फुटबाल संघ के सचिव रविंद्र कुमार ने संघ में पंजीकरण हेतु सूचना प्रेस विज्ञप्ति द्वारा दी।

rktvnews

भोजपुर:जल-जीवन-हरियाली क्विज में काजीचक के विश्वकर्मा कुमार हुए प्रथम।

rktvnews

आईआईसीए ने योग्य पेशेवरों की खोज करने वाले शीर्ष कॉरपोरेट नेताओं के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताक्षर समारोह आयोजित किया, नई शासन पहल की शुरुआत की।

rktvnews

Leave a Comment