RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

जबलपुर: महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन पर मध्यप्रदेश जदयू प्रदेश अध्यक्ष जायसवाल ने व्यक्त की शोक संवेदना।

जबलपुर/ मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद)28 जनवरी। मध्यप्रदेश जदयू प्रदेश अध्यक्ष सूरज जायसवाल ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा की मैं महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री श्री अजीत पवार जी के निधन से अत्यंत दुःखी एवं मर्माहत हूँ। उनका निधन देश की राजनीति तथा महाराष्ट्र के सार्वजनिक जीवन के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
श्री अजीत पवार जी ने अपने दीर्घ राजनीतिक जीवन में जनसेवा, प्रशासनिक दक्षता एवं सशक्त नेतृत्व के माध्यम से जो योगदान दिया है, वह सदैव स्मरणीय रहेगा। वे एक अनुभवी, कर्मठ और जनप्रिय नेता के रूप में जाने जाते थे।
मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार, सहयोगियों और समर्थकों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
इस दुःख की घड़ी में जनता दल (यू) मध्य प्रदेश एवं मैं स्वयं पवार परिवार तथा महाराष्ट्र की जनता के साथ पूरी संवेदना के साथ खड़े हैं।

Related posts

राजस्थान के ब्यावर जिले का देवमाली गांव सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव पुरस्कार से सम्मानित।

rktvnews

भोजपुर:भाजपा भोजपुर द्वारा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ कार्यक्रम के तहत जिला कार्यालय परिसर मे वृक्षारोपण।

rktvnews

जयपुर:कृषि मंत्री ने सीकर में खाद एवं बीज फैक्ट्री के गोदाम पर की औचक कार्रवाई।

rktvnews

बिहार:534 मोबाइल पशु चिकित्सा इकाईयों एवं कॉल सेन्टर का लोकार्पण एवं शुभारंभ राज्य के पशु चिकित्सा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल है:रेणु देवी मंत्री, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग

rktvnews

मध्यप्रदेश:प्रदेश में बनाये गये 356 सहायक मतदान केंद्र: अनुपम राजन

rktvnews

जगदीशपुर नगर पंचायत की बैठक में चापाकलों की मरम्मती सहित अन्य जनहित मुद्दों पर की गई चर्चा।

rktvnews

Leave a Comment