RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:बड़हरा प्रखण्ड में आन बान शान से लहरा तिरंगा।

 

बड़हरा /भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)28 जनवरी।77 वां गणतंत्र दिवस पर प्रखंड क्षेत्र के सरकारी, गैर-सरकारी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों व पंचायत सरकार भवनों में आन-बान-शान के साथ तिरंगा फहराया गया। प्रखंड सह अंचल कार्यालय में प्रखंड प्रमुख देवमुना देवी, बड़हरा थाना में थानाध्यक्ष रविकांत कुमार, बबुरा थाना में थानाध्यक्ष संजय कुमार, कृष्णागढ़ थाना में रोशन कुमार सिंह, सिन्हा थाना में थानाध्यक्ष सुजीत कुमार व खवासपुर थाना में थानाध्यक्ष विष्णु देव कुमार ने तिरंगा फहराया। सीएचसी बड़हरा में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अरविंद कुमार, सेमरिया-पड़रिया पंचायत सरकार भवन पर मुखिया दुर्गावती देवी, पुराना प्रखण्ड ब्लॉक में बीस सुत्री उपाध्यक्ष डॉ दुर्गा पटेल बखोरापुर पंचायत भवन पर मुखिया रितेश कुमार सिंह, बलुआ पंचायत में मुखिया राहुल पांडेय, पूर्वी गुंडी पंचायत सरकार भवन पर मुखिया रेखा पंडित, नथमलपुर में कचहरी सरपंच विनोद कुमार राम ने झंडोत्तोलन किया। क्षेत्र के स्कूलों में बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय के नारे लगाए। पूरे प्रखंड में देशभक्ति गीतों की गूंज रही और गणतंत्र दिवस का पर्व उत्साह व उल्लास के साथ मनाया गया।

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 14 जनवरी 24

rktvnews

भोजपुर:श्री हनुमत बसंतोत्सव 3 फरवरी को,शोभायात्रा की तैयारी में लगे हैं युवा।

rktvnews

मिशन लाइफ पर ध्यान केंद्रित करते हुए ओखला पक्षी विहार में विश्व वन्यजीव दिवस मनाया गया।

rktvnews

अजय भटनागर संभालेंगे नये पुलिस महानिदेशक का कार्यभार

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर के निर्मला शिक्षा भवन उच्च विद्यालय के विद्यार्थियों ने मैट्रिक मे लहराया परचम।

rktvnews

बक्सर:बेटियों ने किया नाम रौशनःजिला पदाधिकारी

rktvnews

Leave a Comment