RK TV News
खबरें
Breaking News

भोपाल:राज्यपाल ने गणतंत्र दिवस पर लोकभवन में फहराया ध्वज।

भोपाल/मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद)26 जनवरी।राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर लोकभवन में ध्वज फहराया। गणतंत्र दिवस समारोह में राज्यपाल के प्रमुख सचिव डॉ. नवनीत मोहन कोठारी सहित लोकभवन के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।
राज्यपाल श्री पटेल ने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ गणतंत्र दिवस की शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया। लोकभवन के अधिकारियों-कर्मचारियों और परिजनों को मिष्ठान वितरित किया।
इस अवसर पर राज्यपाल के अपर सचिव उमाशंकर भार्गव, परिसहाय द्वय नरेन्द्र सिंह रावत, श्रेयस दलवी, विधि अधिकारी उमेश कुमार श्रीवास्तव, राज्यपाल के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी अरविंद पुरोहित, मुख्य सुरक्षा अधिकारी अभिलाष भलावी, नियंत्रक हाउसहोल्ड शिल्पी दिवाकर राज्यपाल के निज सचिव विपुल पटेल सहित राजभवन के सभी विभागों और सुरक्षा बलों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

Related posts

जिला पदाधिकारी रोहतास धर्मेंद्र कुमार की अध्यक्षता में जिला सहकारी विकास समिति की बैठक।

rktvnews

रोहतास के नए जिलाधिकारी नवीन कुमार ने पदभार ग्रहण किया।

rktvnews

पटना:विशेष बच्चों में कौशल-विकास हेतु प्रेम और निरन्तर प्रेरणा परमावश्यक: डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

भोजपुर:एसीएमओ डा के एन सिन्हा ने बड़हरा क्षेत्र में बाढ़ का लिया जायजा,चिकित्सा सहायता की मॉनिटरिंग की।

rktvnews

बक्सर:मत्स्य विभाग की जिला स्तरीय समिति की बैठक।

rktvnews

भोजपुर: आरा सांसद सुदामा प्रसाद ने डीआरएम से की मुलाकात,रेलवे संबंधी विभिन्न मांगों का दिया ज्ञापन।

rktvnews

Leave a Comment