RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

वैशाली:डॉ. आंबेडकर आवासीय विद्यालय, दिग्घी में भव्य वार्षिकोत्सव समारोह आयोजित।

RKTV NEWS/हाजीपुर ( वैशाली)21 जनवरी।जिला पदाधिकारी, वैशाली वर्षा सिंह के निर्देशन में डॉ. आंबेडकर आवासीय विद्यालय, दिग्घी, हाजीपुर में वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उप विकास आयुक्त, वैशाली डॉ. कुंदन कुमार द्वारा भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
इस अवसर पर जिला कल्याण पदाधिकारी, वैशाली नृपेन्द्र कुमार निराला, विद्यालय की प्राचार्या किरण कुमारी, विद्यालय प्रबंधक एरीना जेना, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, देसरी राजीव रंजन कुमार, विद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारीगण एवं छात्राओं के अभिभावकगण उपस्थित रहे।
वार्षिकोत्सव समारोह के दौरान आवासीय विद्यालय की छात्राओं द्वारा मनमोहक एवं अनुशासित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से छात्राओं ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास एवं रचनात्मक क्षमता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया, जिसकी उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों द्वारा सराहना की गई।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। छात्राओं को निरंतर परिश्रम, अनुशासन एवं आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया तथा विद्यालय परिवार के प्रयासों की प्रशंसा भी की गई ।
समारोह का समापन सकारात्मक एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ, जिससे छात्राओं एवं अभिभावकों में शिक्षा, संस्कृति एवं सर्वांगीण विकास के प्रति नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार हुआ।

Related posts

ये क्या कर दिया कांग्रेसियों ने……

rktvnews

भोजपुर:लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर माले की आरा विधानसभा स्तरीय बैठक सम्पन्न।

rktvnews

13 जून 2023 को मैसर्स एल एंड टी, कट्टुपल्ली में एएसडब्ल्यू एसडब्ल्यूसी (जीआरएसई) के तीसरे जहाज ‘अंजदीप’ का शुभारंभ और एएसडब्ल्यू एसडब्ल्यूसी परियोजना के 7वें जहाज की निर्माण प्रक्रिया (कील बिछाना) शुरू

rktvnews

भारत कोच्चि में 46वीं अंटार्कटिक संधि परामर्शदात्री बैठक (एटीसीएम) में अंटार्कटिका पर्यटन पर पहली बार केंद्रित कार्य समूह चर्चा की सुविधा प्रदान करेगा।

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वच्छता सेवा पखवाड़ा-2023 का किया शुभारंभ।

rktvnews

गिरीडीह:उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग की समीक्षात्मक बैठक संपन्न, दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment