RK TV News
खबरें
Breaking News

राजस्थान डिस्कॉम्स को पीएम-कुसुम योजना में श्रेष्ठ उपलब्धि के लिए गोल्ड अवॉर्ड।

केन्द्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल ने ऑल इण्डिया डिस्कॉम्स एसोसिएशन के वार्षिक सम्मान समारोह में किया सम्मानित।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान )21 जनवरी। केन्द्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (पीएम-कुसुम योजना) के कम्पोनेंट-सी में श्रेष्ठ उपलब्धि के लिए राजस्थान डिस्कॉम्स को गोल्ड अवॉर्ड से सम्मानित किया है। राजस्थान डिस्कॉम्स की अध्यक्ष आरती डोगरा ने दिल्ली के स्कोप ऑडिटोरियम में बुधवार को आयोजित ऑल इण्डिया डिस्कॉम्स एसोसिएशन के वार्षिक सम्मान समारोह में यह पुरस्कार ग्रहण किया। समारोह में केन्द्रीय विद्युत मंत्री ने राजस्थान डिस्कॉम्स को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।
उल्लेखनीय है कि देश के कृषि क्षेत्र को सौर ऊर्जा से जोड़ने की दिशा में पीएम-कुसुम योजना भारत सरकार का महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में विगत दो वर्ष में राजस्थान इस योजना में अग्रणी बनकर उभरा है। राज्य में कम्पोनेन्ट-ए एवं कम्पोनेन्ट-सी में 2877 मेगावॉट के कुल 1307 विकेन्द्रित सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं।
डिस्कॉम्स चेयरमैन ने बताया कि कुसुम कम्पोनेन्ट-सी के अन्तर्गत फीडर लेवल सोलराइजेशन में भी राजस्थान डिस्कॉम्स देश में अग्रणी है। इसके अन्तर्गत प्रदेश में 2333 मेगावॉट क्षमता के 899 प्लांट स्थापित किए जा चुके हैं। जिनसे 1 लाख़ 41 हजार 589 किसानों को कृषि कार्य के लिए दिन में बिजली मिल रही हैl इस वर्ष के अंत तक कम्पोनेन्ट-सी में 5018 मेगावॉट के 1997 प्लांट स्थापित कराने का लक्ष्य है जिससे 3 लाख 62 हजार 197 कृषकों को सौर ऊर्जा से जोड़ा जा सकेगा।
समारोह में भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के सचिव पंकज अग्रवाल, केन्द्रीय विद्युत मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी, ऑल इण्डिया डिस्कॉम्स एसोसिएशन के महानिदेशक आलोक कुमार, अध्यक्ष लोकेश चन्द्रा सहित देश के विभिन्न राज्यों के विद्युत वितरण निगमों के वरिष्ठ प्रतिनिधि एवं ऊर्जा क्षेत्र के विशेषज्ञ भी उपस्थित थे।

ऊर्जा मंत्री ने दी बधाई

ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने इस उपलब्धि के लिए जयपुर, जोधपुर एवं अजमेर विद्युत वितरण प्रबंधन एवं डिस्कॉम्स के सभी कार्मिकों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के मार्गदर्शन में राजस्थान एनर्जी सरप्लस स्टेट बनने की ओर अग्रसर है। यह सम्मान भी इसी दिशा में एक कड़ी है।

Related posts

राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलम्पिक खेल-2023!खेल प्रतिभाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध करा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री

rktvnews

भोजपुर : अग्निकांड के पीङितों से मिले विधायक राहुल तिवारी! हर संभव सहायता का दिया आश्वासन।

rktvnews

झारखंड आदिवासी महोत्सव 2023 के अवसर पर सेमिनार आयोजित!पूरे देश से आए ख्यातिप्राप्त विशेषज्ञों ने लिया हिस्सा,परिचर्चा में रखे अपने विचार।

rktvnews

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आज चौथी जी 20 संस्कृति कार्य समूह (सीडब्ल्यूजी) की बैठक में मसौदा घोषणा पर चर्चा शुरू हुई।

rktvnews

आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर की बैठक।

rktvnews

सशस्त्र सेना झंडा दिवस हमारे साहसी सैनिकों की वीरता, दृढ़ संकल्प और बलिदान को सलाम करने के बारे में है: प्रधानमंत्री

rktvnews

Leave a Comment