RK TV News
खबरें
Breaking News

पश्चिम चंपारण:आंगनबाड़ी केन्द्रों का नियमित एवं विधिवत संचालन हर हाल में सुनिश्चित करें : जिला पदाधिकारी

बच्चों व महिलाओं को समय पर मिले सरकारी सुविधा।
योग्य लाभुकों को शत-प्रतिशत योजना का लाभ दें, ग्राउंड से शिकायत नहीं आनी चाहिए।
पोषण ट्रैकर, एफआरएस व आभा आईडी में प्रगति दिखे, एक सप्ताह में रिपोर्ट दें।
जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में आईसीडीएस द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित।
अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित महिला पर्यवेक्षिकाओं का मानदेय स्थगित करने एवं शोकॉज जारी करने का निर्देश।

RKTV NEWS/बेतिया ( पश्चिमी चंपारण)21 जनवरी।जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय सभागार में आईसीडीएस द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (सीडीपीओ) एवं महिला पर्यवेक्षिकाएं उपस्थित रहीं।
बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, पोषण ट्रैकर एप्लिकेशन, आभा आईडी, आंगनबाड़ी केन्द्र भवन निर्माण हेतु भूमि की उपलब्धता, केन्द्रों की भौतिक स्थिति, मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता, आंगन एप के माध्यम से निरीक्षण एवं की गई कार्रवाई सहित विभिन्न बिंदुओं पर गहन समीक्षा की।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आंगनबाड़ी केन्द्रों का विधिवत एवं नियमित संचालन हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं को सरकार द्वारा देय सभी सुविधाएं समय पर मिलनी चाहिए। इसके लिए सभी पदाधिकारी पूरी तरह सक्रिय रहें और कार्यों में ठोस प्रगति दिखाएं।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि ग्राउंड लेवल से किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। यदि कहीं से शिकायत प्राप्त होती है तो संबंधित पदाधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी।
उन्होंने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना अंतर्गत शत-प्रतिशत योग्य लाभुकों को लाभान्वित करने का निर्देश दिया। साथ ही एफआरएस के माध्यम से आंगनबाड़ी केन्द्रों पर सभी लाभुकों को टीएचआर (टेक होम राशन) का लाभ सुनिश्चित करने एवं पोषण ट्रैकर पोर्टल पर एफआरएस से लाभुकों का अद्यतन डाटा अपलोड करने के निर्देश दिए।
बैठक में जिला पदाधिकारी ने आंगनबाड़ी केन्द्र भवन निर्माण के लिए अंचल अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर भूमि चिन्हित करते हुए अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करने का निर्देश दिया। वहीं जर्जर आंगनबाड़ी केन्द्र भवनों के जीर्णोद्धार हेतु प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी को पंचायत निधि से कार्य कराने को कहा गया।
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, एफआरएस, आभा आईडी तथा लक्ष्य के अनुरूप कम निरीक्षण करने वाले सीडीपीओ एवं महिला पर्यवेक्षिकाओं को जिला पदाधिकारी ने सख्त चेतावनी दी और एक सप्ताह के अंदर स्पष्ट प्रगति लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इन कार्यों की प्रतिदिन डीपीओ, आईसीडीएस द्वारा समीक्षा की जाएगी तथा एक सप्ताह बाद पुनः प्रगति की समीक्षा की जाएगी।
बैठक से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित महिला पर्यवेक्षिकाओं के विरुद्ध कड़ा रुख अपनाते हुए जिला पदाधिकारी ने उनका मानदेय स्थगित करने एवं शोकॉज जारी करने का निर्देश दिया।
बैठक में नगर आयुक्त, नगर निगम बेतिया, शिवाक्षी दीक्षित, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस कविता रानी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

छपरा:समारोह पूर्वक याद किए गए भोजपुरी के शेक्सपियर भिखारी ठाकुर।

rktvnews

बक्सर: एथनॉल प्लांट में रतन टाटा को अर्पित की गई श्रद्धांजलि।

rktvnews

राष्ट्रपति 15 से 17 जनवरी तक मेघालय और असम का दौरा करेंगी।

rktvnews

राष्ट्रपति ने दुर्गा पूजा की पूर्व संध्या पर बधाई दी।

rktvnews

बक्सर: डीएम ने बेंगलुरु के दंपत्ति को दत्तक ग्रहण पूर्व पालन-पोषण हेतु बच्ची को किया सुपुर्द।

rktvnews

हमने आतंकवादियों का धर्म नहीं पूछा, हमने नागरिकों या सैन्य प्रतिष्ठानों को नहीं, आतंकवाद को निशाना बनाया : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

rktvnews

Leave a Comment