RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

भोजपुर:अखिल भारतीय साहित्य परिषद के तत्वावधान में होली मिलन सह कवि सम्मेलन संपन्न।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर ) 11 मार्च।रविवार कोअखिल भारतीय साहित्य परिषद के तत्वावधान में रत्नेश ओझा राही की अध्यक्षता में होली मिलन/वसंतोत्सव के उपलक्ष में भव्य एवं दिव्य कवि सम्मेलन का आयोजन मझौंवा बांध स्थित संस्कार वैली एकेडमी में संपन्न हुआ।
दीप प्रज्वलन और उद्घाटन अध्यक्ष रत्नेश ओझा राही एवं मुख्य अतिथि डॉक्टर रविंद्र शाहाबादी और विशिष्ट अतिथियों द्वारा किया गया।आगत अतिथियों एवं कवियों तथा श्रोताओं का स्वागत सम्मान विद्यालय निदेशक कुणाल सिंह एवं मनीष सिंह ने किया। मंच संचालन धातृ गौतम और खुशी सिंह ने एवं धन्यवाद ज्ञापन मुखिया वीरेंद्र सिंह ने किया! विषय प्रवर्तन करते हुए रमेश सिंह रामप्रपन्न ने कहा कि होली बसंत का अनुपम उपहार हैं, मधुरम् उत्तम संगीत है जो भाईचारा,पावन प्रेम एवं राष्ट्रभक्ति का संचार कर मन मंदिर को निर्मल बनाता है!डॉक्टर रविंद्र शाहाबादी ने कहा कि होली महापर्व है जो वैर एवं विद्वेष का दहन कर सबको एकता के पावन बंधन में बांधता है!डॉक्टर रत्नेश ओझा राही ने बताया कि होली/ बसंतोत्सव सब में प्रभु दर्शन करने एवं सबको अपना परिवार मानने की प्रेरणा अंतःकरण में भरता है!कवि सम्मेलन में रमेश सिंह’रामप्रपन्न,सुरेंद्र सिंह’अंशु’,रत्नेश ओझा राही,कमल सिंह अमोरजा, रंजन कश्यप,अरविंद सिंह, अलख अनाड़ी,शरद सिंह, ईश्वर चंद्र विश्वकर्मा, सुरेश भोजपुरी,डॉक्टर रविंद्र ‘शाहाबादी’, प्रेम सागर पांडे, विकास पांडे,सुनील सुगंध, केशव ठाकुर, सुनील कुमार भास्कर, अजय गुप्ता अज्ञानी,सुमित कुमार,राहुल सिंह, डॉक्टर विनय प्रकाश, जीवन प्रकाश, दिनेश्वर सिंह आदि ने भाग लिया तथा अपनी कविताओं एवं लोकमंगलकारी गीतों से सभा को सफलीभूत किया।

Related posts

भोजपुर:नदी आधारित ज्ञान परंपरा को संरक्षित करना होगा : प्रो. भारती

rktvnews

मध्यप्रदेश:सबके दिलों में हमेशा बनें रहेंगे गोस्वामी तुलसीदास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

राजस्थान:जयपुर की खासाकोठी में हजारों की संख्या में विदेशी पर्यटकों ने जमकर खेली होली।

rktvnews

कोयला मंत्रालय ने “उत्पादक और उत्पादन की उम्मीद वाली” कैप्टिव/वाणिज्यिक कोयला खदानों की समीक्षा की।

rktvnews

पटना:आह्वान साधना के साथ आरंभ हुआ महात्मा सुशील का दो दिवसीय महानिर्वाण महोत्सव।

rktvnews

हनुमानगढ़:3.99 करोड़ की लागत से राजीव गांधी स्टेडियम में मल्टीपर्पज इंडोर हॉल बनकर तैयार!केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर सोमवार को करेंगे वर्चुअली लोकार्पण।

rktvnews

Leave a Comment