RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

देवघर:सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत दो दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन।

दो दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य खेलों के माध्यम से आम लोगों, विशेषकर युवाओं में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है:उपायुक्त

प्रतियोगिता में अंडर-19 ओपन डबल एवं 35+ डबल वर्ग की कुल तीन कैटेगरी में मुकाबले खेले जा रहे है।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)21 जनवरी।सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत जिले में चल रहे सड़क सुरक्षा माह 2026 के अवसर पर दो दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ 20 जनवरी को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस इनडोर स्टेडियम में उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा द्वारा किया गया। साथ ही प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य खेलों के माध्यम से आम लोगों, विशेषकर युवाओं में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है। इसके अलावा इस प्रतियोगिता में अंडर-19 ओपन डबल एवं 35+ डबल वर्ग की कुल तीन कैटेगरी में मुकाबले खेले जा रहे हैं। साथ ही प्रतियोगिता में उपायुक्त स्वयं 35+ डबल वर्ग में प्रतिभागी के रूप में हिस्सा लिए, इसके अलावे जिले सहित आसपास के क्षेत्रों से आए करीब 50 खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर जिला परिवहन पदाधिकारी,शैलेश कुमार प्रियदर्शी, जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार, परिवहन कार्यालय से मोटरयान निरीक्षक, अमित झा, प्रथम रजवाड़, सुभाष टिग्गा, सड़क सुरक्षा प्रबंधक शिव कुमार राय, प्रधान लिपिक त्रिलोकनाथ मिश्रा, जिला खेल संघ (डीएसए) के सचिव आशीष झा, जिला ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष नवीन शर्मा, जिला बैडमिंटन संघ के सचिव कनिष्क कश्यप, उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार उपस्थित रहे। साथ ही राष्ट्रीय खिलाड़ी सोनाली दुबे, पंकज चौधरी, अंकेश कुमार एवं हर्ष कुमार की विशेष उपस्थिति रही। प्रतियोगिता के सफल संचालन में अभिषेक, राहुल एवं अमिताभ ने रेफरी की भूमिका निभाई। आयोजकों ने बताया कि इस तरह के खेल आयोजन न केवल खिलाड़ियों को मंच प्रदान करते हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक संदेश भी देते हैं। साथ ही आयोजन समिति ने सभी खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ भाग लेने और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए दूसरे को जागरूक करने का आग्रह किया गया।

Related posts

26 मार्च 23 दैनिक पञ्चांग-ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र में 511 प्रमोद महाजन ग्रामीण कौशल्य विकास केंद्रों का शुभारंभ किया।

rktvnews

भोजपुर के मां आरण्य देवी बीएड कॉलेज बाम पाली में विशेष शिविर प्रारंभ।

rktvnews

भोजपुर: जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में आयोजित हुआ महिला सम्मान समारोह।

rktvnews

रेनेसास इलेक्ट्रॉनिक्स के सीईओ श्री तोशी शिबाता ने प्रधानमंत्री से भेंट की

rktvnews

भोजपुर:स्वतंत्रता दिवस पर रात्रि क्रिकेट टूर्नामेंट का किया गया आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment