RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:उपायुक्त के निदेशानुसार UIDAI से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

RKTV NEWS/देवघर ( झारखंड)17 जनवरी।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निदेशानुसार शुक्रवार को विकास भवन सभागार में UIDAI (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) से संबंधित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साथ ही प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न आधार नामांकन एवं अद्यतन केंद्रों पर कार्यरत आधार ऑपरेटरों को आधार के नए सॉफ्टवेयर “यूनिवर्सल क्लाइंट (Universal Client)” के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
इसके अलावा प्रशिक्षण में नए सॉफ्टवेयर की विशेषताओं, लॉगिन प्रक्रिया, आधार नामांकन एवं अद्यतन की नई कार्यप्रणाली, तकनीकी सावधानियों तथा त्रुटि निवारण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। साथ ही इस अवसर पर बताया गया कि यूनिवर्सल क्लाइंट सॉफ्टवेयर के माध्यम से आधार सेवाओं को और अधिक सुरक्षित, सरल एवं प्रभावी बनाया गया है, जिससे आम नागरिकों को बेहतर और त्वरित सेवा उपलब्ध हो सकेगी। आगे उपायुक्त ने निर्देशानुसार सभी आधार ऑपरेटर को नए सॉफ्टवेयर का सुचारू रूप से उपयोग सुनिश्चित करने से अवगत कराया गया, ताकि आधार सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार हो सके।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में संबंधित विभाग के पदाधिकारी, तकनीकी विशेषज्ञ एवं आधार ऑपरेटर उपस्थित थे।

Related posts

राज्यपाल ने सांगानेर एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति की अगवानी की।

rktvnews

मुख्यमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय संसदीय दिवस की शुभकामनाएँ दी!जन-प्रतिनिधि अपने कर्त्तव्यों एवं जन-कल्याण के प्रति संकल्पित हों :मुख्यमंत्री चौहान

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 01 जनवरी 2024

rktvnews

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की।

rktvnews

भोजपुर:कमला विद्या इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, कायमनगर में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का हुआ भव्य स्वागत।

rktvnews

भोजपुर:सामाजिक सौहार्द के बीच 6 अप्रैल को निकलेगी ऐतिहासिक शोभायात्रा : महासचिव शंभू चौरसिया

rktvnews

Leave a Comment