RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:पतंगबाजी-सह-सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम” का आयोजन।

RKTV NEWS/देवघर ( झारखंड)14 जनवरी।उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी देवघर, नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार एवं जिला परिवहन पदाधिकारी देवघर, शैलेश प्रियदर्शी के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा माह 2026 के 14 वें दिन नंदन पहाड़ में “पतंगबाजी-सह-सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमो के बारे में सजग कर जागरूकता प्रदान करना है। इस दौरान कार्यक्रम का शुरुआत कार्यक्रम में भाग लेने दूर से आए देवघर के नवयुवक खिलाड़ी से सड़क सुरक्षा के आवश्यक नियमो के बारे में सभी से अपना-अपना विचार साझा करने को कहा गया। इस दौरान खिलाडियों के द्वारा हेलमेट की अनिवार्यता, सीट बेल्ट का महत्व, खतरनाक ढंग से एवं तेज गति से वाहन चलाने का नुकसान, विचलित ड्राईविंग से खतरा, इंडिकेटर का सही प्रयोग, गलत दिशा में ड्राइविंग करने का जानलेवा परिणाम,नशे की हालत में वाहन चलाने का गंभीर परिणाम, वाहन चलाते समय फोन का उपयोग का हानि इत्यादि के बारे में विचार साझा कि गई, जो कि सड़क दुर्घटना होने का प्रमुख कारण बताया गया, साथ ही सभी खिलारियों ने सड़क सुरक्षा के प्रति अपनी जिमेवारी निभाने का शपथ लिया एवं आस-पास के लोगो को जागरूक करने का आश्वाशन दिया। इसके उपरांत खिलाडियों ने सड़क सुरक्षा संबंधी टी-शर्ट एवं टोपी पहन कर सड़क सुरक्षा पतंग उत्सव को धुम-धाम से मना कर कार्यक्रम को सफल बनाया। इस दौरान कार्यक्रम में मोटरयान निरीक्षक, देवघर सुभाष तिग्गा, जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक शिव कुमार राय,सड़क अभियंत्रिक विश्लेषक प्रविंद कुमार, आई० टी० सहायक अजय कुमार, राहुल कुमार एवं अन्य कार्यालय कर्मी उपस्थित रहे।

Related posts

दरभंगा:बेनीपुर प्रखण्ड के बी.पी.आई.यू कार्यालय में एलुमनाई मीट का किया गया आयोजन।

rktvnews

बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग टीम कल करेंगी दरभंगा का भ्रमण!आयोग द्वारा मझिगामा गाँव के एक बच्चा को दिलवाया जाएगा योजनाओं का लाभ।

rktvnews

दीव में हुए पहले बीच गेम्स में मध्य प्रदेश चैंपियन बना।

rktvnews

कौशल विकास एवं रोजगार राज्य मंत्री टेटवाल ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार मिलने पर राजेंद्र मालवीय को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर जिलाधिकारी ने स्कूली छात्राओं को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाकर किया अभियान का शुभारंभ।

rktvnews

भोजपुर:डॉ राजेन्द्र प्रसाद के आदर्शों से ही राजनीति की शुद्धि संभव :आचार्य भारतभूषण

rktvnews

Leave a Comment