RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:सड़क सुरक्षा माह के तहत “नुक्कड़ नाटक-सह-जागरूकता कार्यक्रम” का आयोजन।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)13 जनवरी।उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार एवं जिला परिवहन पदाधिकारी शैलेश प्रियदर्शी के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा माह 2026 के 13 वें दिन सारवां प्रखंड क्षेत्र में ” नुक्कड़ नाटक-सह-जागरूकता कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से सड़क सुरक्षा नियमो के प्रति सचेक करने का प्रयास किया गया। नुक्कर नाटक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,पांचुडीह सारवां बाजार एवं बहराकनाली गावं जैसे भीड़ भाड़ वाले इलाकों में आयोजित किया गया,जहाँ बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। कलाकारों ने अभिनय के माध्यम से लोगो को सचेत किया कि खतरनाक एवं तेज गति से वाहन चलाने से दुर्घटनाए हो जाती है, सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त वाहन का इंश्योरेंस कंपनी से मिलने वाले राशि से वाहन तो पुनः खरीद लेते है, परन्तु मृत आदमी को वापस जिन्दा नहीं लाया सकता है। इसके अलावे हेलमेट लगाने से सिर को दुर्घटनाओ,झटकों और बाहरी वस्तुओ से बचाता है, जिससे सिर पर चोटे, मस्तिष्क क्षति और चेहरे पर लगने वाली चोटों का खतरा काफी कम होता है। इसके अलावे सीट बेल्ट न बांधना , नशा पान कर वाहन चलाना इत्यादि के बारे में विस्तार से जागरूक किया गया। नाटक के माध्यम से यह सन्देश दिया गया कि यातायात नियमो का पालन करने से सडक दुर्घटना का शिकार नहीं होंगे एवं बताया गया कि सुरक्षित ड्राइविंग न सिर्फ उनकी, बल्कि दुसरो की भी दुर्घटना से जान बचाने का माध्यम है। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित सभी ग्रामीण एवं राहगीर नाटक को गंभीरता से देखा एवं सड़क सुरक्षा नियमो का अनुपालन करने का प्रतिज्ञा ली।

Related posts

भोजपुर:जन सुराज की जीत पर भोजपुर में निकली विजय यात्रा।

rktvnews

भोजपुर: लोकसभा चुनाव को लेकर डीएम और एसपी की संयुक्त प्रेस वार्ता।

rktvnews

रामगढ़ जिले के 14वें उपायुक्त के रूप में फैज अक अहमद मुमताज ने किया पदभार ग्रहण, निवर्तमान उपायुक्त चंदन कुमार ने सौंपा प्रभार।

rktvnews

भोजपुर:गंगा दशहरा पर महुली घाट पर होगा मां गंगा की भव्य आरती का आयोजन।

rktvnews

बक्सर एसपी ने ब्रह्मपुर थानेदार सहित अन्य पुलिस कर्मियों को किया निलंबित, एफआईआर दर्ज करने के दिए आदेश!मामला थाने में जब्त शराब के अतरिक्त अवैध शराब रखने का।😲

rktvnews

एनएचपीसी का कर पश्चात लाभ (पीएटी) 8 प्रतिशत बढ़ा, इस पावर ‘मिनी रत्न’ कंपनी ने वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान 3834 करोड़ रुपये के कर पश्‍चात लाभ हासिल किया

rktvnews

Leave a Comment