RK TV News
खबरें
Breaking News

भोपाल:थैलेसीमिया ग्रसित बच्चों के निःशुल्क बोन मैरो ट्रांसप्लांट के लिए एनएचएम एवं मेदांता फाउंडेशन के मध्य एमओयू।

भोपाल /मध्यप्रदेश(मनोज कुमार प्रसाद)13 जनवरी।प्रदेश के थैलेसीमिया ग्रसित बच्चों को निःशुल्क बोन मैरो ट्रांसप्लांट सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मध्यप्रदेश एवं मेदांता फाउंडेशन, नई दिल्ली के मध्य एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) किया गया है। इस एमओयू के अंतर्गत प्रथम चरण में प्रदेश के थैलेसीमिया ग्रसित बच्चों के लिए इंदौर, उज्जैन एवं देवास जिलों में मेदांता फाउंडेशन द्वारा एचएलए टाइपिंग जांच के लिए शिविरों का आयोजन किया जाएगा। जांच उपरांत चिन्हित पात्र रोगियों को मेदांता फाउंडेशन, नई दिल्ली स्थित अस्पताल में निःशुल्क बोन मैरो ट्रांसप्लांट की सुविधा प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त, मेदांता फाउंडेशन के विषय विशेषज्ञों द्वारा आवश्यक उपचार उपलब्ध कराने के साथ-साथ समय-समय पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन को तकनीकी सहयोग भी प्रदान किया जाएगा।

Related posts

उपराष्ट्रपति 9-10 अगस्त को राजस्थान जाएंगे।

rktvnews

डॉ. राम सेवक ’विकल’–व्यक्तित्व एवं कृतित्व।

rktvnews

पिछली सरकारों की प्राथमिकता में कभी किसान नहीं रहे: शिवराज सिंह चौहान

rktvnews

आईआईटी इंदौर के उज्जैन सैटेलाइट परिसर को मिली सैद्धांतिक स्वीकृति।

rktvnews

दुमका:जिला स्तरीय एक दिवसीय पशु मेला-सह-प्रदर्शनी का आयोजन।

rktvnews

चतरा:आगामी लोकसभा आम चुनाव-2024 के दृष्टिगत जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चतरा ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस।

rktvnews

Leave a Comment