RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

बिहार विभूति डॉ अनुग्रह नारायण सिंह को उनकी जयंती पर किया गया नमन।

पटना/बिहार (अनिल सिंह) 18 जून।बिहार विभूति डॉ अनुग्रह नारायण सिंह के जयंती पर पटना में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया।पटना के बिहार विधानमंडल परिसर स्तिथ डॉ अनुग्रह नारायण सिंह की आदमकद प्रतिमा पर राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने माल्यार्पण कर उन्हे उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शत शत नमन किया।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, वित्त वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी,भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, खाद्य एवं उपभोक्ता को संरक्षण मंत्री ग्रेसी लेशी सिंह,परिवहन मंत्री शीला कुमारी, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री रत्नेश सादा,बिहार विधान सभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी,विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, मुख्य्मंत्री के प्रधान सचिव डॉ एस सिद्धार्थ, बिहार राज्य नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार सिंह सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य व्यक्तियों ने भी बिहार विभूति डॉ अनुग्रह नारायण सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर उन्हे नमन किया।उक्त अवसर पर सुचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारो द्वारा आरती पूजन ,बिहार गीत के साथ साथ देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया गया।

Related posts

प्रधानमंत्री ने सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्य तिथि पर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के भोजपुरी सम्मेलन में अरविंद चित्रांश की होगी विशेष उपस्थिति।

rktvnews

भोजपुर :रामचंद्र काशीनाथ कपड़े की दुकान में लगी आग!भाकपा माले ने प्रकट किया दुःख,उचित मुआवजे की कि मांग।

rktvnews

दुमका:उपायुक्त की अध्यक्षता में नीति आयोग द्वारा निर्धारित सूचकांकों के आलोक में जिले में संचालित विकास योजनाओं एवं प्रमुख कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

एजुकेट गर्ल्स को मिला रेमन मैग्सेसे पुरस्कार, भारत की लाखों बालिकाओं की शिक्षा में परिवर्तन लाने वाले 55,000 टीम बालिका स्वयंसेवकों को किया समर्पित।

rktvnews

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का पदभार ग्रहण करने के बाद तमिलनाडु के पहले दौरे पर कोयंबटूर और तिरुपुर में गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

rktvnews

Leave a Comment