RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

शिवपुर क्रिकेट लीग-2023 का आयोजन!जाप नेता रघुपति यादव ने किया उदघाटन।

बड़हरा /भोजपुर (सुनिल सिंह)18 जून।बड़हरा विधान सभा क्षेत्र के शिवपुर के मां बसंती के खेल के मैदान में नवयुवक संघ समिति शिवपुर द्वारा 17 जून को नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया । टूर्नामेंट का उदघाटन मुख्य अतिथि के रूप में पधारे जन अधिकार पार्टी के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सह क्षेत्र के पूर्व विधानसभा प्रत्यासी रघुपति यादव द्वारा फीता और बल्लेबाजी कर किया गया।अपने अतिथिय संबोधन में रघुपति यादव ने खिलाड़ियों के प्रति खड़ा रहने की जरूरत पर बल देते हुए कहा की ऐसे खेल के आयोजन हर जगह होने चाहिए ताकि हमारे नौजवान खिलाड़ियों को अपने अंदर के खिलाड़ी को बेहतर तरीके से बाहर निकालने का अवसर प्राप्त हो सके। ऐसे आयोजनों से खिलाड़ियों का उत्साह और हौसला बढ़ता है।उन्होंने मध्यम परिवार से आने वाले खिलाड़ियों को मदद देने के लिए सभी से आग्रह किया ताकि खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा से आगे बढ़ सके और गांव,जिला,राज्य राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपने मुकाम को हासिल कर अपने क्षेत्र को गौरवान्वित कर सकें।रघुपति यादव ने खिलाड़ियों के सम्मान में कभी कमी नही होने की चर्चा के साथ ही राज्य सरकार से खिलाड़ियों को आ रही दिक्कतों के मद्देनजर हर पंचायत में स्टेडियम और खेल के मैदानों के निर्माण का आग्रह किया जिससे खिलाड़ियों को अपने खेल के अभ्यास के दौरान दौड़ने में आनी वाली समस्याओं से निजात मिल सके। उन्होंने कहा की इसके अभाव में युवा नौजवान सड़को पर दौड़ते नजर आते है और कई बार दुर्घटना का शिकार हो जाते है।इस अवसर पर मुख्य अतिथि रघुपति यादव के साथ स्थानीय मुखिया आनंद गोपाल,अजीत यादव, बुटन सिंह, चंगनी यादव,मदन यादव,धीरज यादव भी उपस्थित थे।
रात्रि किकेट टूर्नामेंट में 6-6 ओवरों के मैच में कुल 11टीमों ने हिस्सा लिया जिसमे फाइनल मैच दुलारपुर 11 और युवा 11 के बीच खेला गया। जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए दुलारपुर 11 की टीम ने अपने प्रतिद्वंदी युवा 11 के समक्ष जीत के लिए 122 रनो का लक्ष्य रखा जिसके जवाब में युवा 11 की टीम 98 रनो पर ही सिमट गई और दुलारपुर 11 ने विजेता ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमा लिया। फाइनल मैच में मैन ऑफ द मैच दुलारपुर 11 के 49 रनों की नाबाद पारी खेलने वाले दीपक को दिया गया साथ ही इसी टीम के 99 रनो की शानदार पारी खेलने वाले खिलाड़ी विकाश को मैन ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब दिया गया।
रात्रि क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित करने वाली नवयुवक संघ समिति शिवपुर में आयोजनकर्ताओं में मुख्यरूप से हरे राम यादव,सूर्यनाथ यादव,सतीराम यादव,भूखन यादव,युगल किशोर यादव ,शिवनाथ यादव,अखिलेश यादव, जीके यादव,अंकित यादव, मन्तोष यादव,लवकुश यादव,इंद्रजीत यादव,राजेश यादव,राजू यादव आदि शामिल थे।

Related posts

भोजपुर:श्रीराम जन्मोत्सव 6अप्रैल को, ऐतिहासिक निकलेगी शोभायात्रा यात्रा: महासचिव शंभू चौरसिया

rktvnews

हरिहरपुर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:भाजपा द्वारा प्रोफेशनल मीट कार्यक्रम का आयोजन,जिले के विभिन्न क्षेत्रो के गणमान्य हुए शामिल।

rktvnews

पुष्कर सिंह धामी ने नितिन गडकरी से मिल प्रदेश में सड़क कनेक्टिविटी के क्षेत्र में हो रहे कार्यों पर विस्तृत चर्चा की।

rktvnews

बागपत:जिला कारागार बागपत का निरीक्षण।

rktvnews

लावारिस लाशों का विधि विधान से अंतिम संस्कार हो:अमरदीप कुमार जय

rktvnews

Leave a Comment