RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:आर्या ने किया भोजपुर का नाम रौशन! सीनियर राष्ट्रीय नेटबॉल के बिहार की टीम मे आर्या का चयन!

सीनियर राष्ट्रीय नेटबाॅल की बिहार की टीम मे चयनित भोजपुर की बेटी आर्या कुमारी को सम्मानित करते ऑल इंडिया सेफ गर्ल्स, गर्ल्स एजुकेशन ऐंड गर्ल्स रेस्पेक्ट के चेयरमैन राहुल कुमार राय

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 11 जनवरी। सीनियर राष्ट्रीय नेटबाल की बिहार की टीम मे आर्या कुमारी का चयन किये जाने पर ऑल इंडिया सेफ गर्ल्स, गर्ल्स एजुकेशन एंड गर्ल्स रेस्पेक्ट टीम के अध्यक्ष राहुल कुमार राय ने खुशी व्यक्त करते हुए आर्या कुमारी को बधाई दिया है। 11 से 14 जनवरी तक हैदराबाद मे खेले जाने वाले 43वें सीनियर राष्ट्रीय नेटबाल प्रतियोगिता मे आरा की आर्या कुमारी को चयनित किया गया है। वह आरा के सब्जी गोला (बांस टाल) मोहल्ला के सत्येंद्र सिंह की पुत्री है। सत्येंद्र सिंह भी अपनी पुत्री के इस कामयाबी पर बहुत खुश हैं। आर्या कुमारी ने आरा ही नहीं बल्कि पूरे भोजपुर जिले का नाम रौशन किया है। इससे भोजपुरवासी गौरवान्वित हैं। ऑल इंडिया सेफ गर्ल्स, गर्ल्स एजुकेशन एंड गर्ल्स रेस्पेक्ट टीम के अध्यक्ष राहुल कुमार राय ने कहा कि आर्या कुमारी उर्फ नेहा ने अपने मेहनत और लगन के बल पर इस मुकाम को हासिल किया है। अन्य युवतियों को आर्या कुमारी से सीख लेनी चाहिए। आर्या बिहार की युवतियों के लिए आइकन बन चुकी है। उन्होंने इस कामयाबी पर
आर्या कुमारी को सम्मानित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Related posts

मुजफ्फरपुर : मतदान शपथ को ले नया कीर्तिमान, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ जिले का नाम।

rktvnews

भोजपुर:प्लस टू उच्च विद्यालय कडारी ने लगाई जीत की हैट्रिक।

rktvnews

मध्यप्रदेश:हृदय रोग पीड़ित बच्चों के उपचार के लिये अपोलो के साथ एमओयू।

rktvnews

आरा GRP और RPF ने संयुक्त रूप से मादक पदार्थों के सेवन और तस्करी के विरुद्ध जागरूकता फ्लैग मार्च निकाला।

rktvnews

नाबालिग संग बलात्कार के प्रयास के आरोपी को भोजपुर पुलिस ने 1 घंटे में किया गिरफ्तार।

rktvnews

भोजपुर : बाइक रिपेयरिंग दुकान में लगी भीषण आग, लाखों की संपति नष्ट।

rktvnews

Leave a Comment