RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर: श्रीभगवान सिंह की पत्नी के श्राद्धकर्म में शामिल हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार,पुष्पांजलि कर दी श्रद्धांजलि।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)10 जनवरी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज जदयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा की धर्मपत्नी स्व. ऊषा कुमारी की पुण्य स्मृति में आयोजित शोक सभा में शामिल हुए। भोजपुर जिला के जगदीशपुर प्रखंड के दुल्हिन गंज ग्राम में आयोजित शोक सभा में मुख्यमंत्री ने स्व. ऊषा कुमारी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना भी दी। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी और जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा, आरा सांसद सुदामा प्रसाद सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।कुछ देर तक ही मुख्यमंत्री का काफिला रहा लेकिन सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटने लगी थी। भीड़ का अद्भुत नजारा देखने को मिला। श्रीभगवान सिंह कुशवाहा की धर्म पत्नी स्वर्गीया उषा सिंह कुशवाहा के श्राद्ध कर्म के अवसर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना सभा में एनडीए के घटक दल के सभी नेतागण , कार्यकर्तागण एवं आम जनता ने प्रार्थना सभा में उपस्थित होकर स्व. उषा सिंह के फोटो चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर सच्ची श्रद्धांजलि दी ! उनकी आत्मा की शान्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई ! बिहार प्रदेश जदयू , महानगर,आरा ,भोजपुर के जिला प्रवक्ता सह एडवोकेट देवी दयाल राम, अनुराग कुमार ने भी पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी आत्मा की शान्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर शत – शत नमन किया।

Related posts

हेरिटेज टू हेरिटेज साइकिल रैली का हुआ आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:प्राइवेट स्कूल्स एसोसिएशन के कार्यालय का भव्य उद्घाटन।

rktvnews

भोजपुर:बाढ़ आपदा राहत कार्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता,अधिकारियों की लापरवाही नहीं की जायेगी बर्दास्त: उपमुख्यमंत्री

rktvnews

भारत-श्रीलंका अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन को संबोधित करने कोलंबो पहुँचे विश्व रंग के निदेशक संतोष चौबे और विश्व रंग परिवार के सदस्य।

rktvnews

माइक्रो फाइनेंस संस्थानों के मकड़जाल में फंसी महिलाएं।

rktvnews

जयपुर:जलभराव के बाद प्रभावित क्षेत्र में एक किलोमीटर पैदल चल कर पीड़ितो के पास पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष देवनानी।

rktvnews

Leave a Comment