RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

मुख्यमंत्री से मिला मंत्रालयिक कर्मचारियों का प्रतिनिधिमंडल।

जयपुर/राजस्थान 18 जून। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से शनिवार को मंत्रालयिक कर्मचारियों के प्रतिनिधिमण्डल ने उनके निवास पर मुलाकात की। प्रतिनिधिमण्डल के सदस्यों ने गहलोत को अपनी 6 सूत्री मांगो को लेकर ज्ञापन दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों को उनकी मांगो का कार्मिक और वित्त विभाग से परीक्षण करवाकर नियमानुसार उचित निर्णय लेने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद मंत्रालयिक एकता मंच ने अपना क्रमिक अनशन समाप्त करने का फैसला किया।
इस अवसर पर कार्मिक विभाग के प्रमुख शासन सचिव हेमंत गेरा, मंत्रालयिक एकता मंच कोर कमेटी के सदस्य गजेन्द्र सिंह राठौड़, सुरेश धाभाई एवं राजेश पारीक सहित मंत्रालयिक एकता मंच के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Related posts

गढ़वा: डीसी ने तीन वर्षों से अधिक समय से पदस्थापितो का किया स्थानांतरण।

rktvnews

भोजपुर: पुलिस ने देसी कट्टा के साथ नाबालिक को पकड़ा।

rktvnews

रियर एडमिरल सीआर प्रवीण नायर ने सोर्ड आर्म के फ्लीट कमांडर का कार्यभार ग्रहण किया।

rktvnews

पिथौरागढ़:जनपद को कूड़ामुक्त एवम स्वच्छ बनाना प्रथम प्राथमिकता:जिलाधिकारी रीना जोशी

rktvnews

भोजपुर:बिहार दिवस पर विद्यार्थी परिषद द्वारा हुआ रक्तदान शिविर आयोजित।

rktvnews

वायनाड में भारतीय नौसेना का बचाव और राहत अभियान जारी।

rktvnews

Leave a Comment