RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार मौजावार कैम्प का आयोजन कर मुआवजा राशि का किया जाएगा भुगतान।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)10 जनवरी।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार देवघर बाईपास मार्ग चैनेज 0 से 49 किलोमीटर तक एनएच-133 और एनएच-114ए को जाड़ने वाले बाईपास निर्माण हेतु अधिग्रहित भूमि से संबंधित पारिवरिक सूची सहित विस्तृत जांच प्रतिवेदन उपलब्ध कराने हेतु मौजावार कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही कैम्प के आयोजन की विवरणी निम्न प्रकार है- दिनांक-12.01.2026 को सिंहरायडीह मौजा में थाना संख्या 804 खाता संख्या 03, 04, 05, 07, 12 एवं 13, दिनांक-13.01.2026 को उदैयपुर मौजा में थाना 440 अन्तर्गत खाता संख्या 04, 07, 14, 16, 17 एवं 22, दिनांक 12.01.2026 को हिरणा मौजा थाना संख्या 452 में खाता संख्या 06 के साथ-साथ दिनांक 13.01.2026 को बरगछा मौजा अन्तर्गत 514 थाना में 01, 02, 04, 06, 07, 08, 09 एवं 11 खाता संख्या हेतु कैम्प का आयोजन किया जायेगा, ताकि मुआवजा राशि का भुगतान किया जा सके।
इसके अलावा मधुपुर बाईपास नई रेललाईन परियोजना हेतु पहाड़पुर मौजा के थाना संख्या 222 में अर्जित कुल 4.351 एकड़ भूमि अंचल पहाड़पुर देवघर के पंचाटियों का मुआवजा राशि भुगतान हेतु दिनांक 12.01.2026 को पूर्वाह्न 11ः00 बजे पहाड़पुर मौजा में शिविर का आयोजन किया जायेगा। ऐसे में संबंधित पंचाटियों को निर्धारित तिथि को वैद्य साक्ष्य के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

Related posts

बक्सर डीएम ने महत्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को उनके जयंती पर दी श्रद्धांजली, स्वच्छ भारत दिवस के आयोजन के साथ अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई का किया शुभारंभ।

rktvnews

बक्सर:जिलाधिकारी ने किया अंचल कार्यालय, इटाढी का निरीक्षण।

rktvnews

महाकुंभ:सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की डिजिटल प्रदर्शनी में नारी सम्मान एवं उत्थान की योजना और कार्यक्रमों की मिल रही जानकारी।

rktvnews

सजग रचनाकार संघ द्वारा फुहा में मनाई गई लोक कलाकार भिखारी ठाकुर की पुण्यतिथि।

rktvnews

नितिन गडकरी ने रांचीमें 9400 करोड़ रुपये की 21 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

rktvnews

पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्रालय डाटा गवर्नेंस क्वालिटी इंडेक्स पर आधारित सर्वेक्षण रिपोर्ट में मंत्रालयों/विभागों में दूसरे स्थान पर।

rktvnews

Leave a Comment