RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना: बिहार की महिलाओं का अपमान किसी पार्टी जाति धर्म पंत का नहीं बल्कि पूरे बिहार की अस्मिता पर प्रहार है: राकेश रॉय

उत्तराखंड की भाजपा महिला मंत्री पति द्वारा बिहार की महिलाओं पर आपत्तिजनक बयान पर किया गया पुतला दहन।

बिहार के मान सम्मान और गौरव की रक्षा हेतु एकजुटता का किया गया आह्वाहन।

RKTV NEWS/पटना(बिहार )07 जनवरी।उत्तराखंड भाजपा महिला मंत्री के पति द्वारा दिए गए अत्यंत आपत्तिजनक और शर्मनाक बयान—जिसमें बिहार की बहन-बेटियों को लेकर बोली लगाने जैसी बात कही गई—से पूरे बिहार में आक्रोश व्याप्त है। यह बयान न केवल महिलाओं के सम्मान पर सीधा हमला है, बल्कि पूरे बिहार को शर्मसार करने वाला है।
इस घोर निंदनीय बयान के विरोध में ऑल इंडिया अभिभावक संघ की ओर से पटना के इनकम टैक्स चौराहे पर जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी का पुतला दहन किया गया जिसकी अध्यक्षता आरटीआई एक्टिविस्ट सह संघ अध्यक्ष राकेश रॉय पटेल ने की।
रॉय का कहना है कि महिलाओं के सम्मान की लड़ाई में आज हर कोई जगह जगह आक्रोश के साथ मैदान में हैं। बिहार की नारी के अस्मिता पर कोई भी अपमानजनक टिप्पणी कभी भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जब तक दोषी व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं होती, तब तक विरोध जारी रहेगा।
ऑल इंडिया अभिभावक संघ ने सभी सामाजिक संगठनों, छात्र-युवाओं और जागरूक नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि आप बिहार के किसी कोने में हो वहीं से इसका विरोध कीजिए जैसे भी हो सड़क पर उतर कर या सोशल मीडिया का सहारा लेकर क्योंकि ये अपमान किसी पार्टी जाति धर्म पंत का नहीं बल्कि पूरे बिहार की अस्मिता पर प्रहार है। अगर हमसब एकजुट होकर इसका विरोध नहीं करेंगी तो गिरधारी जैसे दो कौड़ी का नेता बिहारियों को गाली देते रहेंगे और इनका मनोबल बढ़ता रहेगा। शामिल लोगों में मुख्य रूप से मोहम्मद जमाल, रिया पासवान, विक्की पाल, रोहित कुशवाहा, दीपिका कुमारी आदि थी।

Related posts

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज सुरेंद्रनगर जिला सहकारी बैंक लिमिटेड के नवनिर्मित भवन का वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से ई-लोकार्पण किया।

rktvnews

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के लिए वार्षिक क्षमता निर्माण योजना जारी की

rktvnews

सावित्री और फातिमा : एक अभिन्न जीवन।

rktvnews

16 से 18 मई तक दरभंगा में होने वाले भाकपा-माले के बिहार राज्य सम्मेलन के लिए प्रतिनिधि चयन हेतु नामांकन शुरू!

rktvnews

पूरी दुनिया अब आयुष प्रणाली की शक्ति को पहचान चुकी है: सर्बानंद सोनोवाल

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 10 दिसंबर 24

rktvnews

Leave a Comment