RK TV News
खबरें
Breaking Newsराहत

आमजन के सपने साकार करने में मददगार महंगाई राहत कैम्प – सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री -अलवर में किया महंगाई राहत कैम्प का अवलोकन।

जयपुर/राजस्थान 17 जून। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली ने कहा कि राज्य सरकार आमजन के हितों को ध्यान में रखते हुए पूरे प्रदेश में जनहित के लिए सकारात्मक भाव से निरन्तर कार्य कर रही है।
मंत्री जूली ने शनिवार को अलवर ग्रामीण क्षेत्र के साहोडी व परसा का बास में आयोजित महंगाई राहत कैम्प व प्रशासन गांवों के संग अभियान का अवलोकन किया। उन्होंने महंगाई राहत कैम्प के लाभार्थियों को गारंटी कार्ड वितरित किए। उन्होंने आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि बचत, राहत, बढत व सुशासन को साकार करते हुए राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में महंगाई राहत कैम्प संचालित करने का कदम उठाया गया है जिसमें आमजन को योजनाओं के माध्यम से लाभ मिलना शुरू हो गया है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता को महंगाई से राहत प्रदान करने हेतु राज्य सरकार का एक सकारात्मक प्रयोग है जो देश में पहली बार मुख्यमंत्री गहलोत ने किया है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि आमजन को जागरूक कर इन राहत कैम्पों के तहत प्रमुख दस योजनाओं में रजिस्ट्रेशन कराकर योजनाओं का लाभ दिलवाएं।

इन विकास कार्यों की कि घोषणा

इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की मांग पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परसा का बास में चार कक्षा-कक्षों के निर्माण एवं ग्राम साहोडी में पंचायत भवन परिसर में टाईल लगवाने एवं सड़क बनवाने की घोषणा की।

आमजन से किया संवाद

उन्होंने लाभार्थियों से संवाद कर कैम्प की व्यवस्थाओं के बारे में फीडबैक लिया। इस पर ग्रामीणों ने मंत्री जूली को अवगत कराया कि कैम्प में सभी व्यवस्थाएं अच्छी हैं व योजनाओं की विस्तृत जानकारी देने के साथ-साथ पूर्ण पारदर्शिता के साथ आमजन का योजनाओं में रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है।

Related posts

राजस्थान:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने डेरा प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह से की मुलाकात।

rktvnews

राजस्थान:वर्ल्ड एनवायरमेंट डे समिट— 2025″ आयोजित, ऐसे पौधे लगाएं जो भरपूर छांव और ऑक्सीजन दें, पर्यावरण संरक्षण के लिए मिलकर कार्य करें: राज्यपाल

rktvnews

भोपाल:उद्योग और रोजगार वर्ष की थीम पर मनाया जाए प्रदेश का स्थापना दिवस : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

rktvnews

गढ़वा:06 नवंबर को होने वाली साप्ताहिक जनसुनवाई स्थगित, अब 10 नवंबर को होगा आयोजन।

rktvnews

दिव्‍यांगता पर छठी केंद्रीय सलाहकार बोर्ड की बैठक।

rktvnews

चतरा:मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना से संबंधित समीक्षा बैठक।

rktvnews

Leave a Comment