RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक की।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)06 जनवरी। सोमवार को उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक की। समीक्षा के दौरान प्री/पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति, पहाड़िया कल्याण विद्यालय, स्वास्थ्य सहायता योजनाएं, आवासीय विद्यालयों का संचालन तथा रोजगार सृजन से संबंधित कार्यक्रमों की प्रगति की गहन समीक्षा की गई।
उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी कल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी एवं पारदर्शी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए, ताकि पात्र लाभुकों को समय पर और सही ढंग से लाभ मिल सके। उन्होंने जमीनी स्तर पर नियमित निगरानी एवं पर्यवेक्षण पर विशेष जोर देते हुए लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिया।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने कल्याण विभाग अंतर्गत नवनिर्मित भवनों का समुचित उपयोग सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही पहाड़िया कल्याण विद्यालय पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश देते हुए कहा कि बच्चों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो तथा विद्यालय की सभी व्यवस्थाएं सुदृढ़ रहें। आवासीय विद्यालयों में बच्चों को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने को भी कहा गया। उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि विद्यालयों में पढ़ाई बाधित न हो, इसके लिए बिजली, पानी, योग्य शिक्षकों एवं अन्य आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए।
उपायुक्त ने छात्रवृत्ति, आवासीय विद्यालय, स्वास्थ्य सहायता एवं रोजगार सृजन जैसी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति का जायजा लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग एवं सुपरविजन कर धरातल पर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। उपायुक्त ने रोजगार सृजन योजना के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
बैठक में उप विकास आयुक्त, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी सहित अन्य उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:धूमधाम से मना विनायका इंटरनेशनल स्कूल का 14वाँ वार्षिकोत्सव समारोह।

rktvnews

भोजपुर: सुदामा प्रसाद की जीत पर बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोपगुट के जिला सचिव सचिव उमेश कुमार सुमन ने दी बधाई और शुभकामनाएं।

rktvnews

भोजपुर:डा०अंबेडकर पर संसद में अपमानजनक टिप्पणी के खिलाफ वामदलों के आह्वान पर राष्ट्रव्यापी प्रतिवाद मार्च निकाला।

rktvnews

बिहार:आपदा प्रबंधन में सेना और BSDMA का ऐतिहासिक समन्वय: विशेष प्रशिक्षण एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों पर सहमति।

rktvnews

भोपाल:पहला सुख निरोगी काया, फिट रहें, नशे से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:होली पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराएं : जिला पदाधिकारी

rktvnews

Leave a Comment