RK TV News
खबरें
Breaking News

सारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजस्व समन्वय समिति की बैठक।

खराब प्रदर्शन करने वाले राजस्व कर्मचारियों के विरुद्ध होगी कार्रवाई।

RKTV NEWS/छपरा(सारण )06जनवरी।जिलाधिकारी सारण वैभव श्रीवास्तव द्वारा की अध्यक्षता में सोमवार को राजस्व समन्वय समिति की बैठक आहुत की गई।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के लाभुकों के ई-केवाईसी एवं जमाबन्दी धारक किसानों की फार्मर रजिस्ट्री में तेजी लाने का निदेश दिया गया। कृषि विभाग के किसान सलाहकार/कृषि समन्वयक द्वारा ई-केवाईसी का कार्य तथा इनमें से जिन किसानों के नाम से जमाबन्दी कायम है, उनकी फार्मर रजिस्ट्री संबंधित राजस्व कर्मचारी द्वारा किया जा रहा है। दोनों विभाग के कर्मियों को आपसी समन्वय से कार्य में तेजी लाने का निदेश दिया गया। सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी इसकी प्रतिदिन व्यक्तिगत रूप से मोनिटरिंग सुनिश्चित करेंगे। इस कार्य में तेजी लाने के उद्देश्य से 6 जनवरी से 9 जनवरी तक पंचायत स्तर पर विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर के माध्यम से ई-केवाईसी एवं फार्मर रजिस्ट्री का कार्य साथ साथ करते हुए इसमें अपेक्षित प्रगति लाने का स्पष्ट निदेश दिया गया। कृषि विभाग के सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं अनुमण्डल कृषि पदाधिकारियों को वरीय प्रभारी के रूप में सम्बद्ध किये गए प्रखंडों में कैम्प करके कार्य में अपेक्षित प्रगति लाने का निदेश दिया गया।
परिमार्जन प्लस में ऐसे मामले जिसमें ऑनलाइन जमाबंदी उपलब्ध नहीं है, लगभग 78 प्रतिशत मामले निष्पादित किये गये हैं। विगत 7 दिनों में इस श्रेणी के परिमार्जन के सभी अंचलों में 707 मामले निष्पादित किये गए हैं। कर्मचारी स्तर पर 418 तथा अंचलाधिकारी स्तर पर 250 आवेदन लंबित हैं, इनका अविलंब निष्पादन सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया।
डिजिटाइज्ड जमाबंदी में सुधार के 1567 आवेदनों का निष्पादन विगत एक सप्ताह में किया गया है।इससे संबंधित कर्मचारी स्तर पर 1023 तथा अंचलाधिकारी स्तर पर 307 आवेदन लंबित हैं।सोनपुर अंचल में निष्पादन में और तेजी लाने का निदेश दिया गया।
दस्तावेजी त्रुटि के निराकरण के लिये वापस किये जाने मामलों में तुरंत निर्णय लेकर कार्रवाई करने को कहा गया ताकि अनावश्यक विलंब नहीं हो।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि परिमार्जन एवं म्युटेशन के आवेदनों के निष्पादन में किसी भी तरह के अनावश्यक विलंब एवं शिथिलता बरतने वाले पदाधिकारियों एवं कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई होगी।
राजस्व से संबंधित अलग-अलग पैरामीटर में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले 15-15 राजस्व कर्मचारियों को जिला में बुलाकर उनकी समीक्षा की जायेगी।
दाखिल खारिज से संबंधित 1340 मामलों का निष्पादन विगत 7 दिनों में किया गया है।सभी लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निदेश सभी अंचलाधिकारियों को दिया गया। 75 दिनों से अधिक समयावधि के म्युटेशन के लंबित मामलों को निष्पादन अगले 7 दिनों में सुनिश्चित करने का स्पष्ट निदेश दिया गया।
जिलाधिकारी ने सभी अंचलाधिकारियों को विभिन्न विभागों की परियोजनाओं यथा – स्वास्थ्य विभाग के तहत स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन निर्माण, शिक्षा विभाग के तहत विद्यालय भवन निर्माण, मंडल कारा, छपरा को स्थानांतरित करने, उप कारा मढ़ौरा के निर्माण, बी – सैप केंद्र निर्माण, मढ़ौरा अनुमंडल न्यायालय आदि सभी परियोजनाओं के निर्माण हेतु विभाग द्वारा अधियाचित भूमि का अविलंब चयन कर प्रस्ताव तैयार कर भूमि उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया।
सभी अंचलों में उपलब्ध सरकारी भूमि की विवरणी को अपडेट कर जमीन की वर्त्तमान स्थिति के साथ अद्यतन लैंड बैंक की सूची जनवरी माह के अंत तक तैयार करने का स्पष्ट निदेश सभी अंचलाधिकारियों को दिया गया।
बैठक में अपर समाहर्त्ता, जिला कृषि पदाधिकारी, सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी एवं सभी अंचलाधिकारी उपस्थित थे तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी, राजस्व पदाधिकारी एवं राजस्व कर्मचारी जुड़े थे।

Related posts

भोजपुर:सांसद सुदामा प्रसाद ने 5 करोड़ रुपये की योजनाओं का किया उद्घाटन, 60 हाईमास्ट लाइट सहित विभिन्न सिविल वर्क शामिल।

rktvnews

भारतीय नौसेना की स्वदेशीकरण आवश्यकताओं के बारे में एक संवादमूलक सम्मेलन और बिजनेस टू बिजनेस सत्र का आयोजन।

rktvnews

उपायुक्त ने धानभाषा पंचायत के मतदान केन्द्र संख्या – 181 और 182 का किया निरीक्षण!मतदाताओं से बात कर मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण 2023 के संबंध में ली जानकारी:उपायुक्त, दुमका

rktvnews

छतीसगढ : बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की मृत्यु पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक।

rktvnews

भोजपुर: जगदीशपुर थाने में कराई गई चौकीदारों की परेड।

rktvnews

गिरीडीह :मंत्री राधाकृष्णा किशोर ने की वाणिज्य-कर एवं योजना विभाग की समीक्षा की, विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं राजस्व सुदृढ़ीकरण पर दिया जोर।

rktvnews

Leave a Comment