RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:14 जनवरी को तातलोई में पर्यटकों के आगमन को लेकर उपायुक्त ने दिए त्वरित तैयारी पूर्ण करने के निर्देश।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)03 जनवरी।उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में खेल एवं पर्यटन विभाग से संबंधित योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई। बैठक में उपायुक्त द्वारा पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा कि 14 जनवरी को तातलोई में बड़ी संख्या में पर्यटकों के आगमन को देखते हुए समय से पूर्व सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए, स्टील रेलिंग का कार्य तथा ड्रेनेज का कार्य अविलंब पूर्ण किया जाए। उपायुक्त ने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी परिस्थिति में चार दिनों के भीतर सभी कार्य पूर्ण होने चाहिए, ताकि पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
मसानजोर में बोट शेड निर्माण कार्य की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने बोट शेड के समीप झंडा लगाने हेतु आवश्यक प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया। वहीं, सेल्फी ब्रिज में गाज़ीबो निर्माण की प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि इससे पर्यटकों को बैठने की सुविधा मिलेगी, साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि आवागमन किसी भी प्रकार से बाधित न हो।
इसके क्रम में उपायुक्त ने जिले के विभिन्न पर्यटक स्थलों पर चल रहे सुंदरीकरण एवं निर्माण कार्यों की प्रगति का विस्तृत आकलन किया तथा सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण कर पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
बैठक में खेल एवं पर्यटन विभाग के पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के कार्यपालक अभियंता सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
इसके उपरांत उपायुक्त ने खेल संघों के सदस्यों के साथ बैठक की। बैठक में उपायुक्त ने जानकारी दी कि विभिन्न खेल संघों द्वारा मांग किए गए खेल सामग्री की खरीद कर ली गई है। उन्होंने जिला खेल पदाधिकारी को निर्देश दिया कि सभी संघों के बीच खेल सामग्री का वितरण सुनिश्चित किया जाए। उपलब्ध खेल सामग्रियों में टेबल टेनिस, वॉलीबॉल, फुटबॉल, बास्केटबॉल, योगा मैट, जिम बॉल, शतरंज, कैरम आदि शामिल हैं। उन्होंने बताया कि कुछ शेष खेल सामग्री, जैसे कुश्ती मैट, अगली बार उपलब्ध कराई जाएगी।
उपायुक्त ने कहा कि दुमका में खेल का बेहतर माहौल है और आशा व्यक्त की कि आने वाले समय में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में दुमका का नाम अवश्य शामिल होगा।

Related posts

नारनौल:उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने मतदाता जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना!सभी गांवों व शहरों में वोट बनवाने के लिए करेगा प्रेरित।

rktvnews

मध्यप्रदेश:1 लाख 85 हजार से अधिक लोगों पर हुई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही 2 लाख 69 हजार 297 लाइसेंसी शस्त्र जमा कराये गये।

rktvnews

लिट्टरा पब्लिक स्कूल के नए भवन का मौजीपुर में हुआ उद्घाटन।

rktvnews

पटना:आपदा के लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करें अधिकारी: संयुक्त सचिव, आपदा प्रबंधन विभाग

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल की उपस्थिति में राज्य में तीन नए आपराधिक कानूनों के कार्यान्वयन पर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

बाल गीत!

rktvnews

Leave a Comment