RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में श्रम, नियोजन एवं आईटीआई से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/दुमका ( झारखंड)03 जनवरी।उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में श्रम, नियोजन एवं आईटीआई से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में उपायुक्त ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्रों के प्लेसमेंट की स्थिति की भी समीक्षा की। श्रम विभाग की समीक्षा के क्रम में उन्होंने सभी प्रखंडों में तिथिवार व्यापक प्रचार-प्रसार के साथ संगठित मजदूरों का पंजीकरण सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने ऐसे क्षेत्रों को चिन्हित करने पर बल दिया, जहां से श्रमिक रोजगार की तलाश में बाहर जाते हैं। इन क्षेत्रों में विशेष कैम्प आयोजित कर पंजीकरण कराने का भी निर्देश दिया गया।
नियोजन विभाग की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने युवाओं के समुचित मार्गदर्शन के लिए नियमित रूप से कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित करने पर जोर दिया।
आईटीआई कॉलेजों की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने सभी प्राचार्यों को छात्रों के प्लेसमेंट पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार से जोड़ने हेतु ठोस एवं प्रभावी पहल की जाए।
बैठक में संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

गिरीडीह :उपायुक्त ने विवाह भवन में आयोजित पुस्तक मेला का शुभारंभ किया, कहा किताबें मनुष्य की सबसे अच्छी मित्र होती हैं।

rktvnews

राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित जिलाधिकारी राजकुमार का हुआ रेड क्रॉस सोसायटी में सम्मान! प्रदत्त सम्मान जिले वासियों के विकास का सम्मान है:जिलाधिकारी राजकुमार

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार के मोतिहारी में 7,000 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्‍यास किया।

rktvnews

भोजपुर:तरारी का सम्पूर्ण विकास हमारा संकल्प :विशाल प्रशांत

rktvnews

पिथौरागढ़;जिलाधिकारी रीना जोशी ने बाॅयोमेडिकल वेस्ट मैनेजमैंट की ली बैठक।

rktvnews

दरभंगा:डॉ.भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय के निर्माण हेतु चिन्हित भूमि का स्थल निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment