RK TV News
खबरें
Breaking News

वैशाली:आईसीडीएस योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी : जिलाधिकारी

जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने आईसीडीएस योजनाओं की समीक्षा की, आंगनबाड़ी संचालन में सुधार के दिए सख्त निर्देश।

RKTV NEWS/हाजीपुर ( वैशाली)02 जनवरी।आज जिला पदाधिकारी, वैशाली वर्षा सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय में सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों (सीडीपीओ) के साथ आईसीडीएस द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि नए वर्ष में आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन विभागीय नियमों एवं मानकों के अनुरूप हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र एक अत्यंत संवेदनशील संस्था है, जहां बच्चों से जुड़ी सेवाएं प्रदान की जाती हैं, इसलिए कार्य में संवेदनशीलता, जवाबदेही और गुणवत्ता अनिवार्य है।
जिलाधिकारी ने सभी सीडीपीओ को निर्देश दिया कि आंगनबाड़ी केंद्रों को चार श्रेणियों में वर्गीकृत करते हुए एक सप्ताह के भीतर विस्तृत प्रतिवेदन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। साथ ही प्रत्येक सीडीपीओ को प्रतिमाह कम से कम 15 आंगनबाड़ी केंद्रों का प्राथमिकता के आधार पर निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण कर आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में पेयजल, शौचालय एवं विद्युत सुविधा से वंचित आंगनबाड़ी केंद्रों पर विशेष चिंता व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने ऐसे सभी केंद्रों की सूची तीन दिनों के भीतर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया, ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अगले सप्ताह आईसीडीएस की पुनः समीक्षात्मक बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें सभी बिंदुओं पर अपेक्षित सुधार की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।
राघोपुर बाल विकास परियोजना की विभिन्न योजनाओं में प्रगति असंतोषजनक पाए जाने पर जिलाधिकारी ने सीडीपीओ राघोपुर को विशेष रूप से निर्देशित किया कि कार्यप्रणाली में शीघ्र एवं ठोस सुधार सुनिश्चित किया जाए।
जिलाधिकारी ने दो टूक शब्दों में कहा कि आईसीडीएस योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और बच्चों एवं महिलाओं के हितों से जुड़े कार्यों में गुणवत्ता एवं संवेदनशीलता सर्वोपरि होनी चाहिए।

Related posts

मुख्यमंत्री ने जगदलपुर-जबलपुर-दिल्ली हवाई सेवा जल्द शुरू करने की रखी मांग! संचालन में क्षतिपूर्ति के लिए देंगे राशि।

rktvnews

खनिज पदार्थों का उत्पादन जुलाई, 2023 में 10.7 प्रतिशत बढ़ा!पंद्रह महत्वपूर्ण खनिज पदार्थों के उत्पादन में वृद्धि दर्ज की गई।

rktvnews

एमएच 60आर ‘सीहॉक’ हेलीकॉप्टर को आईएनएएस 334 स्क्वाड्रन के रूप में भारतीय नौसेना में शामिल किया जाएगा।

rktvnews

उत्तराखंड: राज्यपाल की पहल पर दून विश्वविद्यालय एवं राष्ट्रीय अनुसंधान विकास निगम के मध्य एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर हुए हस्ताक्षर।

rktvnews

भोजपुर: आपराधिक घटनाओं को ले आम आदमी पार्टी ने एस पी को दिया सुझाव सह मांग पत्र।

rktvnews

भोजपुर:पीरामल संस्था की डा .शिल्पा गांधी को उनके कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र दे डॉ के एन सिन्हा ने किया सम्मानित।

rktvnews

Leave a Comment