RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:”सीख से सुरक्षा, टेक्नोलॉजी से परिवर्तन” सड़क सुरक्षा माह-2026

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)02 जनवरी।उपयुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार एवं जिला परिवहन पदाधिकारी शैलेश प्रियदर्शी के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा माह 2026 के दूसरे दिन “Rose of Safety” जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला अंतर्गत दुर्घटना संभावित मोहनपुर थाना क्षेत्र चौपामोड़, मोहनपुर बाजार, जमुनिया गांव, हिंडोलावरण इत्यादि स्थानों में यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे वाहन चालकों के बीच गुलाब पुष्प देकर सड़क सुरक्षा का महत्व के बारे में विस्तार पूर्वक अवगत कराया गया। साथ ही जिन वाहन चालकों के द्वारा सभी यातायात नियमों का अनुपालन कर वाहन का परिचालन किया जा रहा था उन सभी को भी गुलाब पुष्प भेंट कर प्रोत्साहित किया गया। इसके अलावा चौक चौराहे में मौजूद सभी आम लोगों को पंपलेट बाँटकर सड़क सुरक्षा का महत्व यथा- खतरनाक ढंग से एवं तेज गति से वाहन चलाने का नुकसान, हेलमेट की अनिवार्यता, सीट बेल्ट का महत्व, मोबाइल फोन का उपयोग करते हुए ड्राइविंग के खतरे, नशे के हालात में वाहन चलाने के गंभीर परिणामों से अवगत कराया। इस दौरान मौके पर मोटरयान निरीक्षक,देवघर अमित कुमार झा, सुभाष तिग्गा , प्रथम कुमार रजवार, जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक, देवघर शिव कुमार राय, मोहनपुर थाना प्रभारी, प्रियरंजन कुमार, प्रधान लिपिक टीo एनo मिश्रा, सड़क अभियंत्रिक विश्लेषक, प्रविंद कुमार, आईo टीo सहायक अजय कुमार एवं अन्य कार्यालय तथा पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।

Related posts

बागपत:एफपीओ की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए तकनीकी व वित्तीय सहयोग तेज करने के निर्देश।

rktvnews

हिमालयन बुद्धिस्ट कल्चर एसोसिएशन (HBCA) के साथ IBC ने आज बैशाख पूर्णिमा का शुभ दिन मनाया।

rktvnews

राजस्थान:विकास के विजन के साथ आगे बढ़ रहा देश, 2047 तक होगा विकसित: वासुदेव देवनानी

rktvnews

राजस्थान:महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की भगवान शिव की पूजा-अर्चना।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ.बी.वी.आर.सी पुरुषोत्तम ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की।

rktvnews

रांची:पद्मश्री अशोक भगत लिखित पुस्तक “परंपरा और प्रयोग का हुआ विमोचन।

rktvnews

Leave a Comment