RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

वाहन चालकों के हितों का रखा जाएगा पूरा ध्यान- संभागीय आयुक्त

ट्रक, टैक्सी, बस यूनियन की हड़ताल समाप्त करने के लिए पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक – उच्च स्तरीय मंथन एवं पदाधिकारियों से वार्ता के बाद ही लागू होगा नया कानून।

जयपुर/राजस्थान 03 जनवरी। नए कानून को लेकर प्रदेशभर में जारी ट्रक, टैक्सी, बस यूनियन की हड़ताल को खत्म करवाने के लिए बुधवार को संभागीय आयुक्त कार्यालय में बैठक का आयोजन हुआ। संभागीय आयुक्त डॉ. आरुषी अजेय मलिक की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक में ट्रक ऑपरेटर्स, मिनी बस ऑपरेटर्स, ट्यूरिस्ट टैक्सी ड्राईवर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि वाहन चालकों के हितों का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा। साथ ही उन्होंने यूनियन पदाधिकारियों से हड़ताल खत्म करने की अपील भी की।
बैठक में जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि नया कानून तुरन्त लागू नहीं हो रहा है। अभी इस कानून पर उच्च स्तरीय मंथन चल रहा है इसलिये आप अपने वाहन चालकों में कानून को लेकर व्याप्त भय एवं भ्रांति दूर करने का प्रयास करें।
बैठक में यूनियन पदाधिकारियों ने कानून से जुड़े अपने विचार भी प्रस्तुत किये। संभागीय आयुक्त ने कहा कि यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता एवं सहमति के बाद इस कानून को लागू किया जाएगा। ऐसे में इस कानून को लेकर व्याप्त भय के माहौल को खत्म करने के प्रयास किये जाने चाहिए एवं अपने वाहन चालकों को आज ही पुनः काम पर लौटने के लिए निर्देशित करें।
उन्होंने कहा कि यूनियन पदाधिकारियों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि एल.पी.जी, पेट्रोल-डीजल, दवाईयों सहित आमजन से जुड़ी अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति प्रभावित नहीं होनी चाहिए। बैठक में पुलिस, परिवहन, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग सहित अन्य विभागों के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

Related posts

27 सितंबर को अग्रसेन भवन में होगा ओबीसी संवाद कार्यक्रम।

rktvnews

पटना:सनातन संस्कृति के महान अध्येता और नुतनता के पक्षधर थे आचार्य देवेंद्रनाथ शर्मा : डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

भोजपुर:महिला कॉलेज में केवल शैक्षणिक विकास हीनहीं,वंचित वर्ग को भोजन कराना विशिष्ट पहचान : प्राचार्य प्रो नरेंद्र प्रताप पालित

rktvnews

प्रधानमंत्री ने एशियाई पैरा गेम्स 2022 में पुरुषों की ऊंची कूद की टी63 स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर मरियप्पन थंगावेलु को बधाई दी।

rktvnews

ग्वालियर:सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिये विशेष अभियान जारी,भितरवार में 5 करोड़ बाजार मूल्य की जमीन से हटाए अतिक्रमण।

rktvnews

पटना:यथा शीघ्र ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ की व्यवस्था लागू हो : मंगल पाण्डेय

rktvnews

Leave a Comment