RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

वित्तीय सेवा विभाग के सचिव ने अंतर-विभागीय समिति बैठक की अध्यक्षता की।

भारत में शाखाएं/प्रतिनिधि कार्यालय/सहायक कंपनियां खोलने के इच्छुक विदेशी बैंकों के प्रस्तावों पर बैठक में विचार किया गया।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 02 जनवरी।वित्तीय सेवा विभाग के सचिव एम नागराजू ने आज अंतर-विभागीय समिति (आईडीसी) बैठक की अध्यक्षता की। इसमें गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, वाणिज्य विभाग और भारतीय रिज़र्व बैंक के सदस्य मंत्रालयों/विभागों ने भाग लिया । यह बैठक भारत में अपनी शाखाएं/प्रतिनिधि कार्यालय/सहायक कंपनियां खोलने के इच्छुक विदेशी बैंकों के संबंध में आरबीआई से प्राप्त प्रस्तावों पर विचार करने के लिए आयोजित की गई थी ।
बैठक के दौरान, उचित विचार-विमर्श के बाद, समिति ने अपने समक्ष रखे गए प्रस्तावों की अनुशंसा की।
आईडीसी एक समिति है जिसमें वित्तीय सेवा विभाग (डीएफएस), नोडल विभाग के रूप में, विदेशी और घरेलू बैंकों से प्राप्त प्रस्तावों का मूल्यांकन करता है। आम सहमति पर पहुंचने से पूर्व समिति सदस्य मंत्रालयों/विभागों जैसे गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय और वित्त विभाग से सुरक्षा, राजनीतिक और आर्थिक दृष्टिकोण से संबंधित मामलों पर परामर्श करती है और उनकी राय लेती है।

Related posts

मध्यप्रदेश:डेढ़ करोड़ रूपये नगदी सहित 31 करोड़ 92 लाख से अधिक मूल्य की सामग्रियाँ जब्त।

rktvnews

भोपाल:माताओं-बहनों को सर्वोपरि रखने की है हमारी संस्कृति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भोजपुर: बिहिया के गऊडाढ़-रुद्रनगर पंचायत में पूर्व मुखिया ने जरूरतमंदों के बीच बांटे कंबल।

rktvnews

पुष्कर सिंह धामी ने आपातकालीन परिचालन केन्द्र पहुंचकर प्रदेश में हो रही अतिवृष्टि एवं नुकसान की अधिकारियों से जानकारी ली।

rktvnews

रायपुर : ‘नन्हें कदमों की ऊंची छलांग’ : मुख्यमंत्री ने अबुझमाड़ मलखम्ब अकादमी के हुनरमंद खिलाड़ियों की शानदार उपलब्धियों को सराहा।

rktvnews

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत के प्रसारण उद्योग का दृढ़ संरक्षक है: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

rktvnews

Leave a Comment