RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:उपायुक्त ने सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ रवाना कर राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 की शुरुआत की।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड )01 जनवरी।समाहरणालय परिसर से आज जिला उपायुक्त, रामनिवास यादव ने सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ रवाना कर राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 की शुरुआत की, यह जागरूकता रथ दिनांक 31.01.26 तक आमजनों में यातायात के नियमो के प्रति जागरूकता लाने का कार्य करेगा। इस दौरान हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। जिसका उद्देश्य सड़क सुरक्षा के प्रति आमजनों में जागरूकता फैलाना है। मौके पर जिला परिवहन पदाधिकारी, संतोष कुमार, पुलिस उपाधीक्षक, यातायात, कौसर अली, मोटरयान निरीक्षक, इरफान अहमद, शुभमलाल सिंह , जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक मो वाज़िद हसन,साकेत भारती, अनूप सिंहा, नगमा जारीन, नंदकिशोर पंडित, राजन कृति , राकेश कुमार, रामानंद शर्मा एवं परिवहन विभाग के कर्मी मौजूद रहे।।
मौके पर उपायुक्त ने कहा कि जागरूकता रथ का उद्देश्य लोगों में यातायात के नियमों का पालन करने के लिए जागरूकता लाना है। अभी सड़क सुरक्षा माह के तहत लोगों में जागरूकता लाने के लिए विविध कार्यक्रम होंगे, सड़क सुरक्षा को लेकर सरकार द्वारा अलग-अलग तरह के कार्यक्रम किया जा रहे हैं ताकि आमजन सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करें और सड़क हादसे जैसी चीज ना हो इसमें न केवल जानमाल की हानी से बचेंगे बल्कि सड़क हादसे के बाद होने वाली परेशानियों से भी बच सकेंगे। साथ ही कहा कि इस माह में सड़क सुरक्षा को लेकर विभिन्न जागरूकता परक कार्यक्रम जैसे रैली, नुक्कड़ नाटक, निबंध प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता, सघन वाहन चेकिंग अन्य अभियान चलाए जाएंगे। इस माह अभियान में शिक्षा, स्वास्थ्य, पुलिस आदि की सहभागिता भी सुनिश्चित की जा रही है। जरूरत पड़ने पर शक्ति भी बढ़ती जाएगी ताकि लोग सड़क सुरक्षा के प्रति लापरवाही बढ़ाने वालों में समझ आ सके। इससे लेकर ग्रामीण, शहरी एवम पंचायत स्तर पर स्कूल के बच्चों के बीच भी कार्यक्रम करेंगे ताकि आने वाले समय में एक बेहतर समाज का निर्माण हो सके।
इसके अलावा जागरूकता रथ के द्वारा यातायात नियमों के उचित अनुपालन को लेकर सभी दिशा निर्देशों के बारे में आमजनों को प्रचार प्रसार के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाये जायेगे। इस क्रम में गिरिडीह जिले के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों घूम घूम कर जागरूकता रथ के द्वारा ऑडियो क्लिप के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया गया। लोगों को यातायात के नियमों का अनुपालन करने के प्रति जागरूक किया जाएगा। हेलमेट पहनने के फायदे से अवगत कराते हुए दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग एवं कार चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग करने के प्रति सजग किया गया। बताया गया कि सवारी करते समय दोनों सवारों के लिए हेलमेट पहनना जरूरी होता है, क्योंकि दुर्घटना के समय चालक व साथ-साथ पीछे बैठे व्यक्ति को चोट लगने का खतरा बराबर रहता है। साथ ही लोगों को जागरूक किया गया कि किसी भी प्रकार का नशा का सेवन कर वाहन नहीं चलाना चाहिए। लोगों को प्रेरित किया गया कि वाहन सदैव निर्धारित गति सीमा में ही चलाना चाहिए। बताया गया कि जल्दीबाजी में वाहनों को ओवर टेक करने की कोशिश न करें।

Related posts

डॉक्यूमेंट्री फिल्म “माई मर्करी” का प्रीमियर मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2024 हुआ, जो मर्करी द्वीप में संरक्षण की गतिविधियों पर आधारित है।

rktvnews

चतरा: जिला स्तरीय रोजगार सृजन मेला में कुल 1239 युवक, युवतिया को किया गया पंजीकृत।

rktvnews

भोजपुर:श्री त्रिदंडी स्वामी जी महाराज की पुण्यतिथि पर बोलें प्राचार्य – कुलपति के निर्देशन में कालेज प्रगतिपथ पर।

rktvnews

उत्तराखंड:राज्य में सी विजिल के माध्यम से 19 हजार 532 शिकायते प्राप्त हुई,जिनका त्वरित किया गया निस्तारण: डॉ बी. वी. आर. सी. पुरुषोत्तम

rktvnews

चित्तौड़गढ़:जिला कलक्टर आलोक रंजन को दी भावभीनी विदाई।

rktvnews

भोपाल:ऑन लाइन गीता प्रतियोगिता और गीता पाठ में अधिकाधिक जन भागीदारी सुनिश्चित की जाए।

rktvnews

Leave a Comment