RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशासनिक

जिलाधिकारी ने की मासिक समीक्षात्मक बैठक की अध्यक्षता।

पिथौरागढ़/उत्तराखंड 16 जून।जिलाधिकारी पिथौरागढ़ रीना जोशी की अध्यक्षता में मासिक स्टाफ समीक्षा बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा राजस्व, आबकारी, खनन, आपदा प्रबंधन और पूर्ति विभाग आदि के कार्यों की समीक्षा की गई व बैठक में उपस्थित विभिन्न विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने समस्त उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि उनके क्षेत्र में जमीनी वाद-विवाद, सड़क में आयी जमीन के मुआवजा, सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतें और मजिस्टेरियल जांच आदि लंबित मामलों को जल्द से जल्द समाधान किया जाए। इसके अलावा जिलाधिकारी ने समस्त एसडीएम को निर्देश दिए कि सड़क किनारे पत्थरो के ढेर अगर पाए जाते तो उन्हें सीज कर नीलामी की कार्यवाही करें।
जिलाधिकारी ने एआरटीओ को निर्देश दिए कि शराब पीकर वाहन चला रहे वाहन चालकों पर आवश्यक कार्यवाही किए जाने,वाहन में ओवरलोडिंग किए जाने पर आवश्यक कार्यवाही करने, दोपहिया वाहनों में स्टंड करने वाले चालकों के डीएल निरस्त करने, सड़क पर वाहन पार्क करने वालो के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसके अलावा जिलाधिकारी ने एआरटीओ को निर्देश दिए कि शहर के बाजारों में 05 से 06 रेंटल बाइक चलाए जाने के साथ ही ई रिक्शा चलाए जाने की संभावनाएं पर भी कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने एआरटीओ को जनपद में गाड़ियों का फिटनेस सर्टिफिकेट बनाया जानें और अनफिट वाहनों को परिवहन के लिए प्रतिबंधित किया जाने के भी निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी ने आबकारी विभाग को जनपद में कच्ची शराब बनाने वालों पर कार्यवाही किए जाने के साथ ही जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी भूपेंद्र सिंह को विस्थापन प्रकरणों तेजी लाने के निर्देश दिए। I
उक्त बैठक में अपर जिलाधिकारी फिंचा राम चौहान,उप जिलाधिकारी सदर अनुराग आर्य, उपजिलाधिकारी गंगोलीहाट/बेरीनाग अनिल शुक्ला, उपजिलाधिकारी धारचूला/मुनस्यारी दिवेश सासनी, उपजिलाधिकारी डीडीहाट भगत सिंह फोनिया, एआरटीओ , समस्त तहसीलदार एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

छोटे दुकानदारों को मिलेगा 24 घंटे काम करने वाला “जियो एजेंटिक एआई” असिस्टेंट,जल्द ही 10 भारतीय भाषाओं में शुरू होगा।

rktvnews

रोहतास के नए जिलाधिकारी नवीन कुमार ने पदभार ग्रहण किया।

rktvnews

टिटहरी: प्रकृति की मौन चेतावनी:“जहाँ विज्ञान चूक जाता है, वहाँ टिटहरी पहले चेताती है”!

rktvnews

प्रधानमंत्री ने भारतीय हॉकी टीम को पेरिस ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी।

rktvnews

बागपत:मुख्यमंत्री वैश्विक नगर उदय योजना के तहत नगर पंचायत रटौल में होंगे विकास कार्य।

rktvnews

बागपत:2024 यूपी बोर्ड परीक्षा को शांतिपूर्ण सकुशल संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ने की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment