RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:समाज के प्रेरक स्तंभ रहे है पूर्व विधायक स्व नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा: राजीव रंजन सिन्हा

RKTV NEWS/पटना(बिहार)01 जनवरी। बुधवार को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा बिहार प्रदेश के तत्वावधान में पटना पश्चिम के पूर्व विधायक स्वर्गीय नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा की 20 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन शास्त्री नगर नवीन सिन्हा पार्क में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिन्हा ने किया। इस अवसर पर प्रांतीय पदाधिकारी एवं उपस्थित सदस्य गण स्व सिन्हा के प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए राजीव रंजन सिन्हा ने बताया की स्व सिन्हा ने केवल एक विधायक रहे बल्कि समाज और भाजपा के कुशल संगठनकर्ता, कद्दावर नेता और प्रेरक स्तंभ के रूप में सदा अग्रणी रहे।इनकी ऐतिहासिक पहचान सादगी, ईमानदारी और क्षेत्र के चहेते कार्यकर्ता के रूप में प्रतिष्ठित रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप श्रीवास्तव सहित अन्य पदाधिकारीयों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।श्री सिन्हा ने कहा कि अपने पिता के पदचिन्हों पर चलते हुए मा नितिन नबीन एक भाजपा विधायक, बिहार सरकार में मंत्री, अन्य राज्यों में चुनाव प्रभारी के साथ साथ अब भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के पद को सुशोभित कर रहे हैं। इन्होंने भी अपने पिता को माल्यार्पण करते हुए उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। प्रमुख उपस्थिति में सुशील कुमार श्रीवास्तव, अखिलेश्वर कु सिन्हा, सुशील कुमार सिन्हा, शशिभूषण, अवधेश प्रसाद, राजेश कुमार श्रीवास्तव अजय कु श्रीवास्तव, संजय कुमार सिन्हा, संदीप विश्वजीत अंबष्ट,प्रेम कु सिन्हा, धनंजय कु नीरज, कृष्ण बिहारी, आदेश आलोक अंजनी कुमार सिन्हा अनुज कु श्रीवास्तव आदि रहे।इसकी जानकारी प्रांतीय उपाध्यक्ष सह मिडिया प्रभारी डा दिनेश प्रसाद सिन्हा ने दी।

Related posts

भोजपुर : शाहपुर मे एसडीओ ने की बाढ संबंधी समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

चतरा: डीसी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर:बड़हरा विधायक ने क्षेत्र मे घटित घटनाओ के शोकसंतृप्त परिवारों से मिलकर दी सांत्वना।

rktvnews

भाजपा ओबीसी मोर्चा ने जगदीशपुर विधानसभा में आरके सिंह के पक्ष में समर्थन मांगा।

rktvnews

राजस्थान:अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री ने की महत्वपूर्ण घोषणाएं।

rktvnews

प्राक्कलन के अनुरूप उत्तम गुणवत्ता के साथ ससमय विकासात्मक योजनाओं को कराएं पूर्ण!गड़बड़ी करने वालों के विरूद्ध की जायेगी सख्त कार्रवाई: जिलाधिकारी

rktvnews

Leave a Comment