RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:जयंती पर याद किए गए पूर्व मुख्यमंत्री स्व के बी सहाय।

RKTV NEWS/पटना(बिहार)01 जनवरी।बिहार के पूर्व चतुर्थ मुख्यमंत्री स्व कृष्ण बल्लभ सहाय उर्फ केबी सहाय की जयंती अखिल भारतीय कायस्थ महासभा बिहार प्रदेश के तत्वावधान में पुराना सचिवालय पेसू स्थित प्रतिमा स्थल पर मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारी एवं सदस्य गण द्वारा
माल्यार्पण किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष श्री राजीव रंजन सिन्हा ने किया। श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए श्री सिन्हा ने बताया कि केबी सहाय महान स्वतंत्रता सेनानी शेखपुरा पटना निवासी तथा बिहार में विकास की नींव रखने वालों में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है ।महात्मा गांधी के असहयोग आंदोलन के कारण अपनी पढ़ाई छोड़कर स्वतंत्रता आंदोलन में कूद पड़े।आंदोलनकारी के रूप में चार बार जेल जाना पड़ा । 1942 आंदोलन में हजारीबाग जेल में बंदी के समय उनके सहयोगी ,जय प्रकाश नारायण को जेल से बाहर भेजने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।एक कुशल प्रशासक तथा आम लोगों के हित में गरीबी हटाओ के सपना को साकार करने के लिए जमींदारी प्रथा का उन्मूलन किया ,बोकारो स्टील प्लांट ,रांची हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन ,सैनिक स्कूल तथा महिला कॉलेज आदि ऐतिहासिक उपलब्धियां है ।उनकी प्रशासनिक क्षमता एवं भूमि सुधार के लिए बिहार का लोक पुरुष के नाम से याद किया है।प्रमुख उपस्थिति में सुशील कुमार श्रीवास्तव, अखिलेश्वर कु सिन्हा, सुशील कुमार सिन्हा, शशिभूषण, अवधेश प्रसाद, राजेश कुमार श्रीवास्तव अजय कु श्रीवास्तव, संजय कुमार सिन्हा, संदीप विश्वजीत अंबष्ट,प्रेम कु सिन्हा, धनंजय कु नीरज, कृष्ण बिहारी, आदेश आलोक अंजनी कुमार सिन्हा अनुज कु श्रीवास्तव आदि रहे।इसकी जानकारी प्रांतीय उपाध्यक्ष सह मिडिया प्रभारी डा दिनेश प्रसाद सिन्हा ने दी। ।

Related posts

दरभंगा:मकर संक्रांति महोत्सव का आयोजन।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने देशवासियों को दुर्गा पूजा पर शुभकामनाएं दी।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री ने सचिवालय में सिंचाई विभाग की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को दिए निर्देश।

rktvnews

उपायुक्त अबु इमरान ने जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनी!सभी प्रखंड मुख्यालयों में भी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी द्वारा किया गया जनता दरबार का आयोजन।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग-ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर, प्रधानमंत्री 12 जनवरी को विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026 के समापन सत्र में हिस्सा लेंगे।

rktvnews

Leave a Comment