RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशासनिक

शाहपुर मे अतिक्रमणकारियों पर चला बुलडोजर ।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 16 जून। उच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में भोजपुर जिला के शाहपुर नगर पंचायत में आरा-बक्सर मुख्य मार्ग एन एच – 84 के दोनों तरफ अतिक्रमणकारियों पर प्रशासन का बुलडोजर चला। प्रशासन द्वारा शाहपुर बाजार में आरा-बक्सर एन एच 84 के दोनों तरफ इंद्रावती इंडेन गैस एजेंसी से लेकर थाना मोङ तक अतिक्रमित जमीन पर से अतिक्रमण हटवाया गया। प्रशासन ने बङी संख्या में पुलिस बल के साथ जेसीबी द्वारा अतिक्रमण हटवाया। जेसीबी द्वारा अतिक्रमित जमीन पर बने दुकान, शेड, सीढी, गुमटी आदि को हटा कर जमीन को अतिक्रमण मुक्त किया गया। आरा-बक्सर मुख्य मार्ग एन एच 84 के दोनों तरफ अतिक्रमण के कारण बाजार में लोगों का पैदल चलना मुश्किल हो गया था। अतिक्रमण हटाने के दौरान प्रशासन और पुलिस को लोगों से नोकझोंक भी करनी पड़ी। तपती धूप और गर्म हवा के थपेड़ों के बीच प्रशासन ने अतिक्रमण हटवाया। अतिक्रमण हटाने में मजिस्ट्रेट सह राजस्व अधिकारी श्रेया मिश्रा, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी रजनीश कुमार, बीडीओ राकेश कुमार, थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार, कनीय अभियंता जयनंदन चौधरी एवं शैलेश कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल तैनात थे।

Related posts

गोवा में आयुष स्वास्थ्य सेवाओं और अनुसंधान सुविधा का उद्घाटन।

rktvnews

भोजपुर:लोकसभा में सांसद सुदामा प्रसाद ने उठाया जवईनिया में कटाव तथा जिले में बाढ़ का मुद्दा।

rktvnews

भोजपुर:भारत-अमेरिका कृषि समझौता रद्द करने की मांग को लेकर आरा में दिया गया धरना।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग:02 दिसंबर 23

rktvnews

प्रधानमंत्री ने म्यांमार के वरिष्ठ जनरल मिन आंग ह्लाइंग से मुलाकात की।

rktvnews

केंद्र सरकार ने अत्यंत दुःख के साथ भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन की घोषणा की।

rktvnews

Leave a Comment