RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:नववर्ष आप सभी के जीवन में खुशियां, बेहतर स्वास्थ्य, समृद्धि का पैगाम लाए : उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा

अपनों के साथ करे नए साल का स्वागत: उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा.

नए साल में जिले की बेहतरी के लिए काम करने का ले संकल्प:उपायुक्त

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)31 दिसंबर।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा ने जिलावासियों को नव वर्ष की शुभकामनाओं के साथ अपने संदेश में कहा है कि नए साल में यूं तो उनकी प्राथमिकता में कई चीजें है। लेकिन सबसे अहम है अधूरी योजनाओं को पूरा करना और ससमय सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्य को पूरा करते हुए जिलावासियों की समस्याओं का समाधान करना।
ऐसे में मेरी ओर से आप सभी के जीवन में नया वर्ष नई खुशियां लेकर आए और सभी के लिए यह वर्ष उमंगों से भरा हो। सबके जीवन और समाज में सुख, शांति, समृद्धि और सौहार्द का ऐसा वातावरण बना रहे जिससे राष्ट्रीय एकता, सद्भावना और न्यायमूलक प्रगति सुदृढ़ हो।
नए साल के आगमन के साथ ही जिले का हर निवासी अपने आस-पास के परिवेश को बेहतर बनाने का संकल्प लें। इसके अलावे आप सभी जिलावासियों से अपील हैं कि आपसी सहयोग और परिवार के साथ नव वर्ष उत्सव मनाएं और विधि व्यवस्था संधारण में जिला प्रशासन का पूर्ण सहयोग करें।

Related posts

पटना:आधी रात में मार्केटिंग परिसर में लगी भीषण आग! दाऊजी, पीएनबी समेत कई दुकान जले।

rktvnews

रायपुर : जशपुर जिले के सन्ना पंडरापाठ में तीरंदाजी अकादमी स्थापित करने हेतु एनटीपीसी के साथ हुआ एग्रीमेंट।

rktvnews

देवघर : उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा की अगुवाई में स्वास्थ्य सुविधा पर विशेष ध्यान।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा, वे आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में भीषण चक्रवाती तूफान मिगजौम से प्रभावित लोगों की सुरक्षा और सलामती की प्रार्थना करते हैं।

rktvnews

बक्सर:प्राचार्य प्रो वीणा कुमारी ने किया मनोविज्ञान विभाग डी. के.कॉलेज के नवीकृत विभाग सह प्रयोगशाला का उद्घाटन।

rktvnews

इंडियनऑइल नई दिल्ली 2025 पैरा विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप्स: रुज़्दी ने विश्व रिकॉर्ड के साथ लगातार छठा शॉटपुट स्वर्ण पदक जीता।

rktvnews

Leave a Comment