RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर : उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा की अगुवाई में स्वास्थ्य सुविधा पर विशेष ध्यान।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)23 जुलाई।देवघर राजकीय श्रावणी मेला 2025 का मूलमंत्र सुविधा, सुरक्षा और संकल्प – श्रद्धालुओं की निस्वार्थ सेवा है और इसी संकल्प को लेकर उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा खुद पूरे मेला क्षेत्र में व्यवस्थाओं की निगरानी की जा रही हैं। विशेष रूप से श्रद्धालुओं की चिकित्सकीय सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए,सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में स्वास्थ्य शिविर, चिकित्सक, आवश्यक दवाइयाँ एवं एम्बुलेंस की समुचित व्यवस्था की गई है।
मेला के दौरान लाखों की संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी परेशानी न हो, इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से 24×7 मेडिकल सपोर्ट सिस्टम*तैयार किया गया है। स्टेटिक और मोबाइल मेडिकल यूनिट्स के माध्यम से मार्ग में पड़ने वाले विश्राम स्थलों पर भी चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। उपायुक्त स्वयं अलग-अलग स्थानों का दौरा कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रहे हैं और स्वास्थ्य विभाग को सतत रूप से आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं।
उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने साफ कहा है कि श्रद्धालुओं की सेवा ही हमारा धर्म है। हमारी पूरी टीम संकल्पबद्ध है कि हर श्रद्धालु तक सुविधा पहुँचे और किसी को भी स्वास्थ्य सेवा के अभाव में कष्ट न हो।
श्रावणी मेला को लेकर करीब 1 पक्ष बीतने को है और अभी तक के मेले में जिला प्रशासन की तैयारियाँ दर्शाती हैं कि यह केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि श्रावणी मेला देवघर संवेदनशील प्रशासन और समर्पण का उदाहरण बन रहा है।

Related posts

मोदी की गारंटी है हर भारतीय को अच्छा स्वास्थ्य, आयुष्मान कार्ड द्वारा : प्रधानमंत्री

rktvnews

दरभंगा:जिले में पर्याप्त संख्या में उपलब्ध है एल.पी.जी. गैस।

rktvnews

राजस्थान:वित्त एवं विनियोग विधेयक पर चर्चा का प्रत्युत्तर- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को दी कई सौगातें।

rktvnews

शिक्षक दिवस : खैरागढ़ विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. ममता चंद्राकर ने दी बधाई, कहा- इस संस्थान की प्रसिद्धि में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका

rktvnews

सुप्रीम कोर्ट द्वारा नई शिक्षा नीति खारिज, संघवाद को मिला बल, अब वास्तविक विकल्प पर विचार का समय।

rktvnews

दो दिवसीय महनार महोत्सव का उद्घाटन।

rktvnews

Leave a Comment