RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:मास्टर जल सहियाओ का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)31 दिसंबर।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार पेयजल एवं स्वच्छता विभाग अंतर्गत जल जीवन मिशन के तहत पंचायत प्रशिक्षण केंद्र में चल रहे मास्टर जलसहियाओं का तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण सम्पन्न हो गया। इस मौके पर सभी मास्टर जलसहिया को प्रमाण पत्र दिया गया।
इसके अलावा 29 से 31 दिसंबर 2025 तक चले प्रशिक्षण में जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण चरण २ पर विस्तृत जानकारी दी गयी। जल जीवन मिशन अंतर्गत पेयजलापूर्ति योजनाओं का प्रकार एवं आंकड़ों का संधारण, जलसहिया एवं ग्राम जल स्वच्छता समिति की भूमिका, झार जल पोर्टल की जानकारी ,जल गुणवत्ता निगरानी एवं अनुश्रवण ,ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन , महावारी स्वच्छता प्रबंधन विषयों पर विस्तार पूर्वक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में दुमका 2 एवं मधुपुर प्रमंडल की करीब 50 से अधिक मास्टर जल सहियाओं ने भाग लिए। साथ ही यूनिसेफ से मास्टर ट्रेनर श्री विन्धांचल चन्द्रा एवं सुरज कुमार के द्वारा सुगमता पूर्वक प्रशिक्षण दिया। इनके अलावा जिला समन्वयक पंकज भूषण पाठक, ब्रजेश कुमार, रीना टोप्पो, प्रमोद कापरी, गोपाल दास और इंदुशेखर झा ने प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में कार्यपालक अभियंता राहुल प्रियदर्शी, सहायक अभियंता अशोक दास व कनीय अभियंता उपस्थित थे।

Related posts

जिलाधिकारी ने विभाग के अधिकारियों संग किया क्षेत्र भ्रमण।

rktvnews

बिहार: गोपालगंज: जिलापदाधिकारी ने की प्रधान सहायकों के कार्य संबंधी समीक्षा बैठक।

rktvnews

राजस्थान:शुष्क सब्जियां सूखे मेवे से ज्यादा पौष्टिक – कुलपति

rktvnews

पत्रकारों का अधिकार खतम नहीं होना चाहिए : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

rktvnews

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार जनता दरबार का किया गया आयोजन।

rktvnews

भोजपुर पुलिस ने लूट मामले के लाइनर को किया गिरफ्तार ।

rktvnews

Leave a Comment