RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका: ठंड में सड़कों पर उपायुक्त ने किया भ्रमण,असहायों और जरूरतमंदों को ओढ़ाया कंबल।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)28 दिसंबर।बढ़ती ठंड को देखते हुए उपायुक्त अभिजीत सिन्हा द्वारा शहर के विभिन्न प्रमुख चौक-चौराहों (शिवमंदिर डंगालपाड़ा, विवेकानंद चौक एवं बस स्टैंड) का भ्रमण कर जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया।
कंबल वितरण के दौरान उपायुक्त ने उपस्थित लोगों से संवाद कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा ठंड से बचाव को लेकर आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी। उन्होंने लोगों से पर्याप्त गर्म कपड़े पहनने, खुले में अलाव का सुरक्षित उपयोग करने एवं अत्यधिक ठंड के समय अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने की अपील की।
मौके पर सदर प्रखंड के अंचलाधिकारी सहित अन्य उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:श्रीकृष्ण लीला को लेकर आज निकाली जाएगी नगर भ्रमण सह शोभा यात्रा।

rktvnews

गौ दान : धर्मदेव सिंह

rktvnews

जीएसटी में छूट 20 साल के गुस्से से बचने का थोथा प्रयास : दीपंकर भट्टाचार्य

rktvnews

दुमका:करेले की खेती से सफलता की मिसाल बनीं सखी मंडल की दीदी।

rktvnews

चतरा:डीएमएफटी से संबंधित योजनाओं की समीक्षा।

rktvnews

गिरीडीह : उपायुक्त, रामनिवास यादव की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सलाहकार समिति (DLCC ) 2025 की द्वितीय तिमाही की बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment