RK TV News
खबरें
Breaking News

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ यादव ने ग्राम सुजापुर में पूर्व सांसद स्व. लक्ष्मी नारायण पांडेय की प्रतिमा का किया अनावरण।

भोपाल/मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद)28 दिसंबर।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को रतलाम जिले के जावरा विधानसभा क्षेत्र के गांव सुजापुर में जावरा विधायक राजेंद्र पांडेय एवं उनके परिवार द्वारा विकसित किए गए स्मृति कुंज में स्थापित मालवा के गांधी के नाम से सुविख्यात जावरा मंदसौर नीमच क्षेत्र के पूर्व सांसद स्व. लक्ष्मी नारायण पांडेय की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया।
जावरा क्षेत्र के विधायक राजेंद्र पांडेय ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं सभी अतिथियों को साफा पहनाकर पुष्प हारों से स्वागत किया। श्री पांडेय परिवार के सदस्य गणों ने भी अतिथियों का आतमीय स्वागत किया।
पूर्व सांसद स्व. लक्ष्मी नारायण पांडेय एवं जावरा के विधायक राजेंद्र पांडे के गृह गांव सुजापुर में आयोजित इस गरिमामय कार्यक्रम में मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल, मंदसौर जावरा नीमच क्षेत्र के सांसद सुधीर गुप्ता राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, हितानंद शर्मा, विधायक राजेंद्र पांडे, जावद विधायक ओमप्रकाश सखलेचा, नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार, मनासा विधायक अनिरुद्ध मारू, सुवासरा विधायक एवं पूर्व मंत्री हरदीप सिंह डंग, रतलाम ग्रामीण क्षेत्र के विधायक मथुरा लाल डामोर, पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया सहित जनप्रतिनिधि गण, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्र के ग्रामीण जन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन महेश सोनी ने किया। प्रदीप उपाध्याय ने आभार माना।

Related posts

आईएफएफआई 54 में ‘गांधी टॉक्स’ का शानदार प्रीमियर सुर्खियों में।

rktvnews

गढ़वा : रंका मोड़, फेस स्किल सेंटर गढ़वा में विशेष प्लेसमेंट ड्राइव का सफल आयोजन।

rktvnews

भोजपुर : जनहित परिवार ने स्वर्गीय बीगन प्रसाद की स्मृति में कवि गोष्ठी का किया आयोजन।

rktvnews

रायपुर : ग्रीष्मकालीन धान के बदले मक्का की खेती से दोगुना लाभ।

rktvnews

बिहार:केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने केन्द्र और राज्य सरकार की 800 करोड़ रूपए से अधिक की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

rktvnews

भोजपुर:डीएम ने बिहिया औद्योगिक क्षेत्र का किया निरीक्षण,उद्यमी संवाद सह वार्ता कार्यक्रम में हुए शामिल।

rktvnews

Leave a Comment