RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर: राधा शरण सिंह कप फुटबॉल लीग चैंपियनशिप: सेमी फाइनल के पहले मैच में शाहाबाद हीरोज एथलेटिक क्लब आरा को मिली जीत।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)27 दिसंबर।जिला फुटबॉल संघ भोजपुर के तत्वाधान में चल रहे राधा शरण सिंह मेमोरियल फुटबॉल कप जिला फुटबॉल लीग चैंपियनशिप 2025 -26 का प्रथम सेमीफाइनल का मैच शाहाबाद हीरोज एथलेटिक क्लब आरा बनाम एथलेटिको आरा के बीच खेला गया मैच के शुरुआत में एथलेटिको आरा कि टिम ने एक गोल कर दिया और मैच में एक गोल से बढ़त ले ली मध्यांतर तक एथलेटिको आरा की टीम एक गोल से मैच में बढत बनाये हुए थी। मध्यांतर के तुरंत बाद शाहाबाद हीरोज एथलेटिक क्लब आरा को एक पेनाल्टी मिला और उस पेनल्टी के जरिए शाहाबाद हीरोज एथलेटिक क्लब आरा गोल बराबरी करने में कामयाब रही। शाहाबाद के लिए गोल जर्सी नंबर 9 खिलाड़ी धीरज कुमार रजक ने किया और अपनी टीम को मैच में बढ़त दिला दी यह बढ़त अंतिम तक कायम रही और आखिर में बराबरी पर मैच छूटा और अंत में निर्णायकों द्वारा मंत्रणा करने के बाद पेनल्टी शूटआउट का निर्णय लिया गया पेनल्टी शूटआउट में शाहाबाद हीरोज एथलेटिक क्लब आरा ने एथलेटिको आरा को 5-2 से हराकर फाइनल का टिकट कटाया। इस मैच के निर्णायक के रूप में सुजीत कुमार, डॉ रंजन कुमार सिंह ,धनजी कुमार और राजकुमार जी उपस्थित थे। इस मैच के मुख्य अतिथि के रूप में जिला फुटबाल संघ भोजपुर के संरक्षक अशोक मानव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और सेमीफाइनल मैच का उद्घाटन किया।
लीग चैंपियनशिप का दूसरा सेमीफाइनल मैच दिनांक 28 दिसंबर 2025 को दक्षिण इकौना फुटबॉल क्लब बनाम आदर्श फुटबॉल क्लब बेरथ के बीच अपराहन 1:00 बजे से खेला जाएगा। मौके पर उपस्थित लोगों में लिग संयोजक वीर बहादुर यादव, धर्मेश उपाध्याय, झमन जी, शमशाद खान, नितिन कुमार ,अशोक यादव ,हलचल यादव ,अरविंद यादव सरोज यादव, नीरज यादव ,जयराम यादव उपस्थित थे।

Related posts

उपायुक्त ने जनता दरबार के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं।

rktvnews

नारनौल:नांगल चौधरी हलके के चार गांवों में बनेंगी व्यायामशालाएं !गांवों को जोड़ने वाले रास्ते होंगे पक्के।

rktvnews

दयानिधान पांडे ने बिहार सरकार के कला,संस्कृति एवं युवा विभाग के सचिव का पदभार ग्रहण किया।

rktvnews

भोजपुर : बदलो बिहार महाजुटान की तैयारी को ले कार्यकर्ता बैठक संपन्न।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चेन्नई में आयोजित रोड शो में प्रतिभाग कर विभिन्न सेक्टर्स से जुड़े निवेशकों के साथ बैठक की।

rktvnews

बिहार:अगर संघ सचमुच देश में जाति विहीन समाज बनाना चाहता है तो पिछड़े या दलित समाज के अपने स्वयं सेवक को बना देना चाहिए संघ प्रमुख: शिवानंद

rktvnews

Leave a Comment