RK TV News
खबरें
Breaking News

देहरादून:मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर किया नमन।

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड)25 दिसंबर।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनको नमन किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वाजपेयी जी कुशल प्रशासक, ओजस्वी वक्ता तथा दूरदृष्टा नेता थे, जिन्होंने राष्ट्र निर्माण को नई दिशा प्रदान की। उनका संपूर्ण जीवन सुशासन, संवेदनशीलता एवं सर्वसमावेशी विकास के प्रति समर्पित रहा। उन्होंने राजनीति को जनसेवा का माध्यम बनाकर लोकहित को सर्वोपरि रखा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वाजपेयी जी के विचार आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनकी कार्यशैली से प्रेरणा लेते हुए राज्य सरकार पारदर्शी प्रशासन, त्वरित निर्णय एवं जनहितकारी नीतियों के माध्यम से विकसित उत्तराखण्ड की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में प्रतिबद्धतापूर्वक कार्य कर रही है।

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रेल्वे के बहु-विषयक क्षेत्रीय प्रशिक्षण संस्थान का भूमिपूजन किया।

rktvnews

बूढा पहाड़ विकास परियोजना को लेकर उपायुक्त ने बरगढ़ प्रखंड के टेहरी पंचायत भवन में समीक्षा बैठक, शत प्रतिशत लाभुकों को योजनाओं का लाभ देने हेतु दिए निर्देश!उपायुक्त ने क्षेत्र के लोगों की समस्याएं भी सुनी एवं सरकार द्वारा संचालित सभी विकास योजनाओं से ग्रामीणों को अवगत कराया।

rktvnews

गिरीडीह:उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स,पल्स पोलियो अभियान के सफल क्रियान्वयन व संचालन को लेकर बैठक संपन्न।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त ने किसानों को जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता रथ को किया रवाना।

rktvnews

झारखण्ड :मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने 183 चयनित अभ्यर्थियों के बीच बांटा नियुक्ति पत्र।

rktvnews

चतरा:ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में चतरा में बड़ा कदम।

rktvnews

Leave a Comment