RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:उपायुक्त ने राजकीय मध्य विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र एवं सिदो–कान्हू शौर्य स्मारक पार्क का किया निरीक्षण।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)19 दिसंबर।उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने गुरुवार को राजकीय मध्य विद्यालय बागनल, आंगनबाड़ी केंद्र नर्सरी स्कूल बागनल–1 तथा सिदो–कान्हू शौर्य स्मारक पार्क, बन्दरजोरी का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध शैक्षणिक, पोषण एवं आधारभूत सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया।
राजकीय मध्य विद्यालय बागनल के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने विद्यालय में पठन–पाठन की व्यवस्था, नामांकन एवं बच्चों की उपस्थिति से संबंधित जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कक्षा में जाकर विद्यार्थियों से संवाद किया, उनसे विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछे तथा उनके शैक्षणिक स्तर का आकलन किया। उपायुक्त ने मध्यान्ह भोजन (एमडीएम) योजना का भी निरीक्षण किया एवं बच्चों को निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण एमडीएम उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
उन्होंने बच्चों से यह भी जानकारी ली कि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी तो नहीं है। निरीक्षण के दौरान विद्यालय के प्राचार्य अनुपस्थित पाए गए, जिस पर उपायुक्त ने संबंधित प्राचार्य से स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया।
इसके पश्चात उपायुक्त ने आंगनबाड़ी केंद्र नर्सरी स्कूल बागनल–1 का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं, बच्चों की उपस्थिति, पोषण आहार वितरण तथा केंद्र संचालन की स्थिति की जानकारी ली। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि आंगनबाड़ी केंद्र नियमित रूप से खुले तथा बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। साथ ही, निरीक्षण के समय अनुपस्थित पाए गए आंगनबाड़ी कर्मियों को स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया।
उपायुक्त ने सिदो–कान्हू शौर्य स्मारक पार्क, बन्दरजोरी का निरीक्षण किया। उन्होंने पार्क की साफ–सफाई, सौंदर्यीकरण एवं रख–रखाव को और बेहतर बनाने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा–निर्देश दिए।
इस दौरान उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान उपस्थित थे।

Related posts

गिरीडीह:धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:वीर कुंवर सिंह मैदान की स्वच्छता को लेकर ‘जनहित परिवार’ का नुक्कड़ नाटक, दिया साफ-सफाई का संदेश।

rktvnews

प्रखंड स्तर पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण- 2024 हेतु बैठक का आयोजन।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण रेललाइन परियोजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न; कार्यों में तेजी लाने और आपसी समन्वय के दिए स्पष्ट निर्देश।

rktvnews

मुजफ्फरपुर:शौर्य व बलिदान को नमन : डीएम एसएसपी ने शहीद के गाँव पहुँचकर परिजनों से की भेंट , शहीद की पत्नी को सौंपा 21 लाख का चेक।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्य सचिव ने सचिवालय में विभिन्न योजनाओं के संचालन के संबंध में की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment