RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:जनपद सीमा क्षेत्र एवं संवेदनशील सुभानपुर मार्गों पर ओवरलोड वाहनों को रोकने के लिए हाईड बैरियर लगाई गई।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)18 दिसंबर।गाजियाबाद जनपद में संचालित बालू खनन पट्टे से ओवरलोडेड वाहनों के बागपत जनपद की सीमा से होकर आवागमन के कारण सड़कों को हो रहे नुकसान को लेकर जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने कड़ा रुख अपनाया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम खेकड़ा निकेत वर्मा व संबंधित खान अधिकारी वीरेंद्र प्रताप सिंह ने एक साथ समन्वय कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की हैं।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि ओवरलोडेड भारी वाहनों के कारण जनपद की सड़कों को किसी भी प्रकार की क्षति न हो। इसी क्रम में जनपद बागपत के खेकड़ा सुभानपुर सीमा क्षेत्र एवं संवेदनशील मार्गों पर हाईड बैरियर लगाए जाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि केवल ट्रैक्टर अथवा छोटे वाहनों का ही आवागमन संभव हो सके और बड़े व भारी वाहन जनपद की सीमा से होकर बाहर न निकल सकें।
उन्होंने कहा कि ओवरलोडेड वाहनों के कारण सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही हैं, जिससे आमजन को असुविधा के साथ-साथ सरकारी संपत्ति को भी नुकसान पहुंच रहा है। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए बागपत प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को नियमित निगरानी, चेकिंग अभियान एवं नियमों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही चेतावनी दी गई है कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित वाहन चालकों व खनन से जुड़े जिम्मेदारों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। 12 और 13 दिसंबर को 13 खनन वाहनों पर ओवरलोडिंग की कार्यवाही की गई है।
बागपत प्रशासन द्वारा जनपद की सड़कों की सुरक्षा एवं जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यह कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

वैशाली: जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने किया ब्रजगृहों का स्थलीय निरीक्षण।

rktvnews

पटना:डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता और मजबूती के लिए रहा समर्पित : प्रो नीरज कुमार

rktvnews

भोजपुर:महिला कॉलेज के अर्थशास्त्र विभाग द्वारा विश्व उपभोक्ता दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने विधायिका से कार्यपालिका को जागरूक करने में निर्णायक भूमिका निभाने का आह्वान किया।

rktvnews

पटना:दिव्यांगजन आपदा सुरक्षा कार्यक्रम का राज्यव्यापी शुभारंभ।

rktvnews

भोजपुर हिंदू जागरण मंच द्वारा नव-निर्वाचित विधायक का हुआ अभिनंदन,अगिआंव विधानसभा सदस्य महेश पासवान रहे उपस्थित।

rktvnews

Leave a Comment