RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: राम आधार सिंह के पुण्यतिथि पर भोजन एवं कम्बल का वितरण।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)18 दिसंबर।भाजपा नेता समाजसेवी गुड्डू सिंह बबुआन के दादा स्व राम आधार सिंह के चौथी पुण्यतिथि पर कई कार्यक्रम आयोजित हुए। इस मौके पर हनुमान मंदिर रमना मैदान आरा के प्रांगण में भोजन एवं कम्बल वितरण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। जिसका नेतृत्व रालोमो नेता सुनील पाठक एवं के के बाबा ने किया।
तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया । इस मौके पर सुनील पाठक ने कहा कि स्व रमा आधार सिंह जी हमेसा गरीब गुरबो के मदद में सक्रिय रहते थे। गुड्डू सिंह बबुआन ने कहा कि कड़कते ठंड को देखते हुए कम्बल वितरण का कार्य लगातार जारी रहेगा, जिसकी शुरुआत बुधवार को की गई है।सत्य चैरिटेबल ट्रस्ट के संयोजक संजय राय एवं साहिल के नेतृत्व में स्टेशन परिसर, बस स्टैंड सहित कई जगहों पर कम्बल वितरण किया गया। लगभग 500 लोगो को भोजन एवं 200 लोगो के बीच कम्बल वितरण हुआ।
इस मौके पर जदयू नेता अभय विश्वास भट्ट,आशुतोष पांडेय, विनय श्रीवास्तव, ब्रजेश यादव, मुकेश सिंह, रवीश सिंह, सम्मी, साहिल सहित कई लोग मौजूद थे।

Related posts

राजस्थान:राजभवन में हुआ होलिका दहन, राज्यपाल ने किया होलिका दहन, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं।

rktvnews

मध्यप्रदेश की भरेवा शिल्प कला विरासत को मिली राष्ट्रीय पहचान।

rktvnews

इंदौर:आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब परिवहन के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही,लाखों रूपये की अवैध शराब की गई जप्त।

rktvnews

सीतामढ़ी:फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम(एमडीए) की शुरुआत।

rktvnews

चतरा:प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना (PMKKKY) की 10वीं वर्षगांठ पर जिले में विविध कार्यक्रमों का आयोजन।

rktvnews

दरभंगा:जिला गंगा समिति की मासिक बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment