RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर परिसदन के सभागार में झारखंड विधानसभा की प्रत्यायुक्त विधान समिति की बैठक का आयोजन।

सेवा की गारंटी अधिनियम से संबंधित लगाए सूचना पट्ट: सभापति

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)16 दिसंबर।आज झारखंड विधानसभा की प्रत्यायुक्त विधान समिति के सभापति विधायक सरयू राय की अध्यक्षता समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। इस दौरान जरमुंडी विधायक देवेंद्र कुंवर उपस्थित थे। आगे बैठक की शुरुआत में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा ने सभापति माननीय विधायक सरयू राय एवं सदस्य माननीय जरमुंडी विधायक देवेंद्र कुंवर का स्वागत किया।
इसके अलावा समीक्षा बैठक के दौरान झारखंड विधानसभा की प्रत्यायुक्त समिति ने विभिन्न विभाग की योजनाओं की समीक्षा कर उनके विभाग में सेवा का गारंटी अधिनियम 2011 और सूचना का अधिकार अधिनियम के बारे में समग्रता से जानकारी प्राप्त करते अधिकारियों को योजनाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने का निर्देश दिया। आगे माननीय सभापति द्वारा यह निर्देशित किया गया कि सभी कार्यालय परिसर में सेवा का गारंटी अधिनियम से संबंधित सूचना पट्ट लगाया जाना अनिवार्य किया जाए। साथ ही सूचना का अधिकार अधिनियम के संदर्भ में उन्होंने कहा कि सभी व्यक्ति को सही सूचना ससमय उपलब्ध कराया जाए। इसके अतिरिक्त नगर निगम द्वारा साफ-सफाई, पेयजलापूर्ति, कचड़ा उठाव व निष्पादन को लेकर किए जा रहे कार्यों से अवगत हुए। आगे समीक्षा क्रम में उन्होंने वन अधिनियम के बारे में विस्तृत जानकारी डीएफओ कार्यालय के अधिकारियों से लिया। साथ ही वन क्षेत्रों को जियो फैंसिंग को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत के सभी पेंशन योजना, सभी विद्यालय महाविद्यालय में छात्रवृत्ति के अद्यतन स्थिति के बारे में जानकारी ली गई। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के क्रम में सिविल सर्जन से सदर अस्पताल की व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधा और पोस्टमार्टम की अवधि के बारे में जानकारी लिया गया। आगे जाति प्रमाण पत्र आवासीय प्रमाण पत्र के स्थिति के बारे में जानकारी ली गई और आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। साथ ही परिवहन विभाग के संबंध में उनका स्पष्ट निर्देश रहा की निबंधित ड्राइविंग लाइसेंस के साथ-साथ वाहन परिचालन सड़क सुरक्षा, गुड सेमेरिटन पॉलिसी आदि के बारे में जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, कृषि विभाग ,श्रम नियोजन विभाग द्वारा संचालित आम जनता से जुड़े मुद्दे को समय निष्पादन करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में उपरोक्त के अलावे उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, नगर आयुक्त रोहित सिन्हा, अपर समाहर्ता हीरा कुमार, निदेशक, अनुमंडल पदाधिकारी, मधुपुर, लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन, जि.ग्रा.वि.अभि, सिविल सर्जन, जिला स्थापना उप समाहर्ता, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला कोषागार पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, पेयजल एवं स्वच्छता अंचल, जिला अवर निबंधक, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी, जिला भू संरक्षण पदाधिकारी, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी,
सहायक श्रमायुक्त, कार्यपालक पदाधिकारी, मधुपुर नगर परिषद, महा प्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र, जिला कार्यपालक पदाधिकारी, राष्ट्रीय बचत, श्रम अधीक्षक, सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा, जिला नियोजन पदाधिकारी, जिला कौशल विकास पदाधिकारी, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, देवघर/मधुपुर, कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य प्रमण्डल, कार्यपालक अभियंता, पथ प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता, जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी, डीएमएफटी की टीम के साथ-साथ संबंधित विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:राज्य जूनियर तैराकी चैंपियनशिप में भोजपुर ने जीते कई स्वर्ण।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:किशोर किशोरी सम्मेलन का आयोजन।

rktvnews

नहीं रहे भोजपुर रेडक्रॉस के संस्थापक सदस्य सह उपसंरक्षक श्री राज केश्वर सिंह।*

rktvnews

21 अगस्त 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

गढ़वा:राजकीय मध्य विद्यालय लातदाग में अव्यवस्था एवं एमडीएम संचालन में अनियमितता की शिकायत पर जिला प्रशासन की त्वरित कार्रवाई।

rktvnews

भोजपुर जनपद मे पहली बार मानक तरणताल में जिला तैराकी प्रतियोगिता 9 अप्रैल को।आयोजित हुई बैठक।

rktvnews

Leave a Comment